सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US offers arms sales of USD 8.6 billion to four west Asia allies

US: ट्रंप प्रशासन ने पश्चिम एशिया के चार देशों को 8.6 अरब डॉलर के हथियारों की पेशकश की, संसद को किया दरकिनार

आईएएनएस, वाशिंगटन डीसी। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 02 May 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया के चार देशों को अरबों डॉलर के हथियारों की पेशकश की है, जिनमें आधुनिक हथियार व वायु रक्षा प्रणालियां शामिल हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म हो चुका है। उन्होंने ऐसा दावा क्यों किया, पढ़िए रिपोर्ट-

US offers arms sales of USD 8.6 billion to four west Asia allies
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका ने पश्चिम एशिया के चार सहयोगी देशों को 8.6 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार बेचने की पेशकश की है। यह पेशकश कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की समीक्षा को दरकिनार करके की गई है। ये देश इस्राइल, कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं।
Trending Videos


अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन हथियारों में आधुनिक सटीक लक्ष्य भेदने वाले हथियार प्रणाली, वायु और मिसाइल रक्षा की आपूर्ति बहाली सेवाएं और एक एकीकृत युद्ध कमान प्रणाली शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के साथ युद्ध समाप्त हो गया: ट्रंप
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसदों को बताया कि ईरान के खिलाफ युद्ध 'खत्म' हो गया है। यह सैन्य कार्रवाई कांग्रेस की अनुमति के बिना शुरू की गई थी। इसके लिए 60 दिन की कानूनी सीमा पूरी हो चुकी है। ट्रंप ने एक पत्र में कहा, सात अप्रैल 2026 के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच कोई गोलीबारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ संघर्ष अब समाप्त हो गया है।

ट्रंप ने क्यों कहा ईरान के साथ खत्म हो गया युद्ध?
रिपोर्ट के अनुसार, उनका यह पत्र कांग्रेस और युद्ध को लेकर उसकी मंजूरी की जरूरत पर चल रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश है। 1973 के युद्ध शक्ति प्रस्ताव (वार पावर्स रेजोल्यूशन) के तहत राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद कांग्रेस को सूचना देनी होती है और बिना मंजूरी के 60 दिनों के भीतर उसे खत्म करना होता है। ट्रंप ने यह भी कहा, ईरान के साथ बातचीत में अभी अनिश्चितता है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह मौजूदा प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हैं। लेकिन कूटनीति और सैन्य कार्रवाई दोनों विकल्प खुले रखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: 'नाकाबंदी से ईरान को हुआ 4.8 अरब डॉलर का नुकसान, जारी है कार्रवाई', अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का दावा

ईरान के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई
उन्होंने पत्रकारों से कहा, ईरान समझौता करना चाहता है। लेकिन वह प्रस्ताव से खुश नहीं हैं, इसलिए  यह देखना होगा कि आगे क्या होगा। ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व को भी अस्थिर बताया और कहा कि वहां अंदरूनी मतभेद हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि असली नेता कौन है।

ट्रंप का दावा- कमजोर हो गई ईरान की सेना
उन्होंने यह भी दावा किया, हाल के संघर्ष के बाद ईरान की सेना काफी कमजोर हो गई है। उसके पास अब मजबूत नौसेना और वायुसेना नहीं बची है। ट्रंप ने कहा कि वह शांतिपूर्ण समाधान पसंद करेंगे। लेकिन अगर वार्ता विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी मौजूद है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed