सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   US President not refraining from making absurd statements now said India will no longer buy oil from Russia

US: 'भारत बंद कर देगा रूसी तेल की खरीद', ट्रंप ने फिर की बेतुकी टिप्पणी; भारत पहले ही खारिज कर चुका है बयान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सार

व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत को लेकर चर्चा छेड़ दी। इस दौरान फिर अपने बेतुका बयान का अंबार लगाते हुए दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा और पीछे हट रहा है। साथ ही, ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत आठ युद्ध सुलझाए हैं और अगला उनका नौवां समाधान होगा।

US President not refraining from making absurd statements now said India will no longer buy oil from Russia
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के व्लादिमीर पुतिन और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान एक बार फिर ट्रंप ने भारत को लेकर बेतुका बयान दिया, जिससे वो सुर्खियों में आ गए। ट्रंप ने भारत को लेकर कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। इतना ही नहीं ट्रंप ने इस दौरान ये भी दावा किया कि भारत रूस के साथ तेल खरीदने के पीछे हट रहा है, यानी वह रूसी तेल खरीद में कमी ला रहा है।

Trending Videos


ट्रंप ने कहा कि अब तक ट्रंप प्रशासन ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने से बचा है। इसके बजाय ट्रंप का फोकस यूरोपीय देशों और भारत जैसे अन्य देशों को रूस से तेल खरीद बंद कराने पर रहा है। कारण है कि ट्रंप का मानना है कि इस कदम से रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा और उसे अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Conflict: जेलेंस्की को लंबी दूरी की मिसाइलें देने से ट्रंप का इनकार; पुतिन की चेतावनी के बाद बदले सुर

भारत-पाकिस्तान संघर्ष का फिर किया जिक्र
कई बार देखा गया है कि किसी भी संघर्ष पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष को खत्म करने का दावा करने से नहीं चूकते है। ऐसे में एक बार फिर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की से बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्ष का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अब तक आठ युद्ध सुलझा दिए हैं और अगला एक सुलझाने पर यह नौवां होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रवांडा और कांगो जाओ, भारत और पाकिस्तान की बातें करो और जो भी विवाद थे, वह उन्हें हल कर चुके हैं।


नोबल पुरस्कार पर भी छलका ट्रंप का दर्द
इतना ही नहीं पूरी दुनिया में नोबल पुरस्कार का ढिंढोरा पीट चुके ट्रंप इस बार भी अपना दर्द दोहरना नहीं भुले। उन्होंने कहा कि हर बार जब उन्होंने कोई विवाद सुलझाया तो लोगों ने कहा कि उन्हें नोबल पुरस्कार मिलना चाहिए, पर उन्हें पुरस्कार नहीं मिला। ट्रंप ने कहा कि किसी और को मिला, जो बहुत अच्छी महिला है मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता, मैं बस जानें बचाना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें:- US Tariffs: टैरिफ लगाकर अब पछता रहे ट्रंप! बोले- चीन पर 100% शुल्क टिकाऊ नहीं, ऐसा करने को मजबूर किया गया

दस लाख से ज्यादा जिंदगियां बचाने का भी किया दावा
इसके साथ ही अंत में ट्रंप ने ये भी दावा किया कि उन्होंने इन संघर्षों को रुकवा कर दस लाख से ज्यादा जिंदगियां बचाई हैं। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का भी जिक्र किया कि उन्होंने इस बात को माना कि मैंने कई लाख जिंदगियां बचाई है। ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अफगानिस्तान- पाकिस्तान के किसी हमले को सुलझाना उनके लिए आसान होगा, लेकिन फिलहाल उन्हें अमेरिका चलाना है। वह बार-बार कहते रहे कि उन्हें युद्ध सुलझाने में रूचि है क्योंकि वे लोगों के मरने को रोकना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed