सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US sanctions Cuba imposes new sanctions on President Miguel Diaz Canel move to pressure islands leadership

US Sanctions Cuba: क्यूबा के राष्ट्रपति पर अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध, ट्रंप बोले- इस मुद्दे को हम संभालेंगे

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 05 Jun 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल, उनके परिवार और कई सरकारी अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन ने संपत्तियां और बैंक खाते फ्रीज करने का फैसला किया है। क्यूबा ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताया है। ऊर्जा संकट और आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे क्यूबा पर अमेरिका लगातार दबाव बढ़ा रहा है। आइए, विस्तार से मामले को समझते हैं...

US sanctions Cuba imposes new sanctions on President Miguel Diaz Canel move to pressure islands leadership
क्यूबा के राष्ट्रपति पर अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल, उनकी पत्नी और कई बड़े अधिकारियों पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका ने यह कदम क्यूबा की सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए उठाया है। इन प्रतिबंधों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और तल्खी आ गई है। क्यूबा ने अमेरिका के इस फैसले को अपनी संप्रभुता पर हमला और खुली दखलअंदाजी बताया है।



अमेरिका ने जिन लोगों पर कार्रवाई की है, उनमें पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के बेटे एलेजांद्रो कास्त्रो एस्पिन और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। अमेरिकी सरकार ने इन सभी की अमेरिका में मौजूद संपत्तियों और बैंक खातों को फ्रीज करने का फैसला किया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि इन नेताओं की अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था में बहुत कम हिस्सेदारी है। इसके बावजूद इस कदम को ट्रंप प्रशासन की कड़ी राजनीतिक चेतावनी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ट्रंप प्रशासन क्यूबा पर और दबाव बनाना चाहता है?
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार क्यूबा की सरकार पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। जनवरी में वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को हटाने के बाद ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर ऊर्जा नाकेबंदी भी लागू की थी। इससे क्यूबा में ईंधन संकट, बिजली कटौती और खाद्य संकट और गहरा गया। ट्रंप ने कहा कि क्यूबा पहले से ही लगभग टूट चुका है और अमेरिका इस मुद्दे को भी संभालेगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्यूबा के पास सुंदर जमीन और पर्यटन की बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन वहां की सरकार देश को सही तरीके से नहीं चला रही।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- विश्व बैंक में बजा भारत का डंका: अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा बने कार्यकारी निदेशक, संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

क्यूबा ने अमेरिका के आरोपों पर क्या जवाब दिया?
क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने अमेरिका पर नए तनाव पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन क्यूबा को झुकाने और वहां के लोगों को परेशान करने की कोशिश कर रहा है। क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने भी अमेरिकी प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है जिससे दोनों देशों के बीच टकराव बढ़े। क्यूबा सरकार ने साफ कहा कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकेगी नहीं।

किन संस्थाओं और लोगों को निशाना बनाया गया?
अमेरिका ने सिर्फ नेताओं पर ही नहीं, बल्कि क्यूबा की कई सरकारी और सामाजिक संस्थाओं पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें क्यूबा का रक्षा मंत्रालय, ‘इंस्टीट्यूट फॉर द फ्रेंडशिप विद द पीपल्स’, पर्यटन से जुड़ी संस्था एमिस्टुर क्यूबा और ‘कमेटीज फॉर द डिफेंस ऑफ द रिवोल्यूशन’ शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति डियाज-कैनेल की पत्नी लिस कुएस्ता पेराजा और उनके सौतेले बेटे मिगुएल एनिडो कुएस्ता पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

क्या अमेरिका पहले भी ऐसे प्रतिबंध लगा चुका है?
अमेरिका इससे पहले भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और उनके परिवारों पर प्रतिबंध लगा चुका है। सूडान के पूर्व राष्ट्रपति उमर अल-बशीर, जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे और वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन क्यूबा की मौजूदा सरकार को बातचीत के लिए मजबूर करना चाहता है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि इस दबाव से दोनों देशों के रिश्ते और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed