सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   US Strong chemical smell forces 1-hour flight halt at 4 major DC-area airports News In Hindi

US: वॉशिंगटन के चार बड़े एयरपोर्ट पर एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही हवाई सेवा, केमिकल जैसी गंध बना कारण

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 14 Mar 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका में शुक्रवार शाम वॉशिंगटन डीसी क्षेत्र के चार बड़े एयरपोर्ट पर अचानक उड़ानें रोकनी पड़ीं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तेज केमिकल जैसी गंध फैलने से वहां काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होने लगी। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने कई फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से रोक दिया, जिससे करीब एक घंटे तक हवाई सेवा प्रभावित रही।

US Strong chemical smell forces 1-hour flight halt at 4 major DC-area airports News In Hindi
विमान - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में शुक्रवार शाम एक अजीब घटना के कारण वॉशिंगटन डीसी और आसपास के चार बड़े हवाई अड्डों पर उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी गईं। बताया गया कि एअर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में केमिकल की तेज गंध फैलने लगी थी, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। इस वजह से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक कई उड़ानों को रोका गया और कई फ्लाइट्स को और ज्यादा देरी का सामना करना पड़ा। 

Trending Videos


बता दें कि इस घटना के चलते वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट, वाशिंगटन डलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाल्टीमोर-वाशिंगटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रिचमंड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर असर पड़ा। जहां की विमान सेवा एक घंटे तक बाधित रहीं। इन चारों एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: जेडी वेंस का दावा- ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए अमेरिका का सैन्य अभियान

अब समझिए था पूरा मामला?
अमेरिका के परिवहन विभाग के अधिकारी शॉन डफी ने सोशल मीडिया पर बताया कि यह गंध पोटोमैक TRACON नाम के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर से आ रही थी। पोटोमैक TRACON एक ऐसा केंद्र है जो वॉशिंगटन डीसी, बाल्टीमोर और वर्जीनिया के कई हिस्सों की हवाई ट्रैफिक व्यवस्था को संभालता है। जब वहां मौजूद एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों को तेज केमिकल जैसी गंध महसूस हुई तो सुरक्षा के लिहाज से उड़ानों को रोकने का फैसला लिया गया।

कितनी देर तक रुकी रहीं उड़ानें?
जानकारी के अनुसार इस घटना के चलते शुक्रवार शाम करीब 7 बजे (अमेरिकी समय) के बाद कुछ फ्लाइट्स ने उड़ान भरना शुरू कर दिया। हालांकि, ग्राउंड स्टॉप, यानी विमानों को एयरपोर्ट पर उतरने से रोकने का आदेश कुछ समय तक जारी रहा। इस घटना के कारण इन चारों एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली करीब 25% से 33% फ्लाइट्स में देरी हुई। कई यात्रियों को लगभग दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- खार्ग द्वीप पर अमेरिका का हमला: ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने तबाह, होर्मुज को लेकर भी दी चेतावनी

क्या है ताजा अपडेट, अब ये भी समझिए
मामले में अमेरिका की विमानन एजेंसी संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि गंध की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह केमिकल जैसी गंध कहां से आई और इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों पर कितना असर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed