{"_id":"69f4f2248e9f7e15050b3072","slug":"us-warns-shippers-of-sanctions-if-they-pay-toll-to-iran-for-hormuz-passage-global-trade-risk-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान को न दें टोल', अमेरिका ने कंपनियों को दी चेतावनी; लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान को न दें टोल', अमेरिका ने कंपनियों को दी चेतावनी; लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Sat, 02 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को बड़ी चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकलने के लिए ईरान को कोई भी टोल न दें। अगर कोई कंपनी ईरान को पैसा देती है, तो उस पर कड़े प्रतिबंध लग सकते हैं।
US ने शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका के वित्त विभाग ने शुक्रवार को शिपिंग कंपनियों और समुद्री ऑपरेटरों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि अगर कोई कंपनी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकलने के बदले ईरान को किसी भी तरह का भुगतान करती है, तो उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
ट्रेजरी विभाग ने क्या कहा?
ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने इस संबंध में एक सलाह जारी की है। विभाग को ऐसी खबरें मिली हैं कि ईरान जहाजों को डरा-धमका रहा है और सुरक्षित रास्ते के लिए 'टोल' के रूप में पैसों की मांग कर रहा है। अमेरिका ने साफ किया है कि यह भुगतान किसी भी रूप में हो, उस पर प्रतिबंधों का खतरा बना रहेगा।
भुगतान के तरीकों में नकद पैसा, डिजिटल करेंसी, या किसी संस्था को दिया गया दान भी शामिल हो सकता है। ईरान रेड क्रिसेंट सोसाइटी, बुनियाद मुस्तजाफन या ईरानी दूतावास के खातों के माध्यम से पैसा भेजना भी इसी दायरे में आएगा। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि लेनदेन का तरीका चाहे जो भी हो, जोखिम बना रहेगा।
ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर रॉकेट से हमला, एक कांस्टेबल की मौत; दो घायल
नियमों के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों और वहां की कंपनियों को ईरान सरकार के साथ किसी भी तरह के लेनदेन की मनाही है। वे न तो ईरान को कोई सेवा दे सकते हैं और न ही वहां से कोई सेवा ले सकते हैं। यह पाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक OFAC से इसकी विशेष अनुमति न मिल जाए।
चेतावनी केवल अमेरिकी कंपनियों के लिए नहीं
यह चेतावनी केवल अमेरिकी कंपनियों के लिए ही नहीं है। अगर कोई विदेशी कंपनी या व्यक्ति ईरान सरकार या उसकी सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) के साथ लेनदेन करता है, तो उसे भी सजा भुगतनी पड़ सकती है। विदेशी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को भी सावधान किया गया है। अगर वे इन लेनदेन में शामिल होते हैं, तो अमेरिका उनके लिए अपने बैंकिंग सिस्टम के दरवाजे बंद कर सकता है।
OFAC ने ईरान के डिजिटल एसेट एक्सचेंज के इस्तेमाल से भी बचने को कहा है। अमेरिका ईरान के पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल और शिपिंग सेक्टर पर अपनी नजर बनाए रखेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही की लगातार निगरानी कर रहा है। ईरानी बंदरगाहों या शिपिंग नेटवर्क के साथ काम करने वाली कंपनियों को भारी जोखिम उठाना पड़ सकता है।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन