पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela: Earthquake death toll rises to 1,943, over 10,000 injured; search for the missing continues.

वेनेजुएला: भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1943 हुई, 10 हजार से ज्यादा घायल; लापता लोगों की तलाश जारी

Wed, 01 Jul 2026 07:43 AM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, काराकास
आईएएनएस, काराकास Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 01 Jul 2026 07:43 AM IST
सार

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों से मरने वालों की संख्या 1,943 और घायलों की संख्या 10,000 से अधिक हो गई है। सरकार ने प्रभावित इलाकों में आपातकाल लागू कर सेना तैनात की है। 

विज्ञापन
Venezuela: Earthquake death toll rises to 1,943, over 10,000 injured; search for the missing continues.
वेनेजुएला भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वेनेजुएला में हाल ही में आए दो भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,943 हो गई है। वहीं, 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।  

विज्ञापन

सरकार ने क्या फैसला लिया?
सरकार ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल घोषित कर दिया है। वहीं, राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहायता के लिए सशस्त्र बलों को तैनात कर दिया है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, विस्थापित परिवारों के लिए आश्रय स्थल स्थापित किए गए हैं और चिकित्सा दल घायलों की देखभाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोमवार को क्या हुआ?
सोमवार की सुबह वेनेजुएला के काराकास और ला गुइरा शहरों के पास एक और 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। उन्हें इमारतों से निकलकर खुले स्थानों की ओर जाते देखा गया। यह घटना क्षेत्र में कुछ ही दिनों पहले आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद हुई है, जिन्होंने इस क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेनेजुएला के आधिकारिक भूकंपीय अनुसंधान फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैरेबियन सागर में आए भूकंप का केंद्र ला गुआइरा राज्य के तट से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित था। यह वही क्षेत्र है जो बुधवार को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। नवीनतम आफ्टरशॉक स्थानीय समयानुसार लगभग सुबह 9:30 बजे आया, जिससे पहले से ही सहमी हुई आबादी में दहशत फैल गई।

राजधानी काराकास और तटीय शहर ला गुइरा में इमारतें हिलने लगीं, जिसके चलते निवासी अपने घरों और कार्यस्थलों से बाहर निकल आए। कई लोग इमारतों के और ढहने के डर से पार्कों, चौकों और अन्य खुले स्थानों पर जमा होते देखे गए।

स्थानीय निवासी ने क्या बताया?
ला गुएरा की निवासी मारिया लोपेज ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम बहुत डरे हुए हैं। बुधवार से हमने ठीक से नींद नहीं ली है। हर झटके से हम बाहर भाग जाते हैं।' दहशत के बावजूद, अधिकारियों ने कहा कि सोमवार के भूकंप के बाद किसी अतिरिक्त क्षति या हताहत की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप के बाद रोड्रिगेज ने कहा, 'देश के किसी भी हिस्से में अतिरिक्त नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।' उन्होंने नागरिकों से शांत रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। बुधवार को आए दोहरे भूकंप के बाद वेनेजुएला अभी भी उसके प्रभावों से जूझ रहा है, ऐसे में यह आफ्टरशॉक आया है।

सरकार ने क्या अपील की है?
स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और बचाव दल के साथ सहयोग करने की अपील की है। सरकार ने आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन भी स्थापित की हैं और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संभावित सुनामी से बचाव के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed