{"_id":"69d5d9ac61f9c8116b0197f0","slug":"west-asia-crisis-benjamin-netanyahu-rejects-shahbaz-sharif-claims-iran-us-ceasefire-will-not-apply-to-lebanon-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: 'लेबनान पर लागू नहीं होगा युद्धविराम', शहबाज शरीफ के दावों को नेतन्याहू ने किया खारिज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: 'लेबनान पर लागू नहीं होगा युद्धविराम', शहबाज शरीफ के दावों को नेतन्याहू ने किया खारिज
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए टाल दिया है। युद्धविराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एलान के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि यह युद्धविराम लेबनान पर भी लागू होगा। हालांकि, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके दावों की हवा निकाल दी है।
पश्चिम एशिया संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए कूटनीति का रास्ता खुल चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ हमलों को रोकने के साथ बातचीत के लिए दो सप्ताह के युद्धविराम का एलान किया है। इस्राइल ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले का समर्थन किया है।
हालांकि, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि यह युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होगा। नेतन्याहू के बयान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के उस दावे की पोल खोल दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह युद्धविराम ईरान के साथ ही लेबनान पर भी लागू होगा।
ये भी पढ़ें: इस्लामाबाद वार्ता में कौन शामिल होगा?: ईरान में शांति बरकरार रखना चुनौती, शरीफ ने वेंस समेत किसे दिया न्योता?
लेबनान पर लागू नहीं होगा युद्धविराम : नेतन्याहू
इस्राइली पीएम ने आगे कहा, ''अमेरिका ने इस्राइल को बताया है कि वह आगामी वार्ता में अमेरिका, इस्राइल और पश्चिम एशिया के क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा साझा किए गए इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। दो सप्ताह का यह युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होगा।''
तुरंत होर्मुज खोले ईरान :इस्राइली पीएम
नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान के खिलाफ दो सप्ताह के लिए हमले निलंबित करने के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत जलडमरूमध्य खोल दे। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इस्राइल और क्षेत्र के देशों पर सभी हमले बंद कर दे।
उन्होंने कहा कि इस्राइल, अमेरिका द्वारा यह सुनिश्चित करने के प्रयासों का भी समर्थन करता है कि ईरान अब अमेरिका, इस्राइल, ईरान के अरब पड़ोसियों और दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकवादी खतरा न बने।
शहबाज शरीफ ने किया था क्या दावा?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा करते हुए कहा था कि ईरान और अमेरिका, अपने सहयोगियों सहित लेबनान और अन्य सभी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस दूरदर्शी कदम का स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।
ये भी पढ़ें: सीजफायर पर ट्रंप-नेतन्याहू के बीच क्या बात हुई?: अमेरिका ने समझाई शांति की रूपरेखा, तब बनी युद्धविराम पर सहमति
शरीफ ने कहा,''मैं दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में सभी विवादों के समाधान के लिए एक निर्णायक समझौते पर आगे की बातचीत के लिए आमंत्रित करता हूं। दोनों पक्षों ने उल्लेखनीय बुद्धिमत्ता और सूझबूझ का प्रदर्शन किया है और शांति एवं स्थिरता के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में रचनात्मक रूप से लगे रहे हैं।''
अन्य वीडियो
Trending Videos