सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   west asia india issues advisory for citizens in Israel after iran mea urges immediate de escalation

West Asia: ईरान के बाद इस्राइल में भी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, विदेश मंत्रालय की अपील- तत्काल तनाव घटाएं

एएनआई, तेल अवीव। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Jun 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत ने इस्राइल और ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस्राइल में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और गैरजरूरी यात्रा से बचने को कहा गया है, जबकि ईरान में मौजूद लोगों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की है। पढ़िए रिपोर्ट-

west asia india issues advisory for citizens in Israel after iran mea urges immediate de escalation
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच इस्राइल में भारतीय दूतावास ने सोमवार को वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। दूतावास ने क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीयों से अत्यधिक सतर्क रहने और हर समय सावधानी बरतने की अपील की है।


भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उसने भारतीय नागरिकों को इस्राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमान की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी। दूतावास ने कहा, क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस्राइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास ने भारतीय नागरिकों से आधिकारिक माध्यमों के जरिए जानकारी लेते रहने को कहा और उन्हें होम फ्रंट कमान की वेबसाइट के जरिये ताजा सुरक्षा निर्देश प्राप्त करने की सलाह दी। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों से अपने घरों और कार्यस्थलों के आसपास मौजूद सुरक्षित आश्रय स्थलों की पहचान करने और उनके नजदीक रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


एडवाइजरी में कहा गया, सभी भारतीय नागरिक निर्धारित आश्रय स्थलों के करीब रहें और अपने निवास या कार्यस्थल के आसपास मौजूद सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखें।  दूतावास ने अगली सूचना तक देश के भीतर गैरजरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी। इसमें कहा गया, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक इस्राइल के भीतर सभी अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। 

मिशन ने लोगों से स्थानीय समाचारों, आधिकारिक घोषणाओं और आपातकालीन चेतावनियों पर लगातार नजर बनाए रखने को भी कहा है, ताकि सुरक्षा स्थिति से जुड़े किसी भी नए घटनाक्रम की जानकारी मिलती रहे। आपात स्थिति के लिए दूतावास ने 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। दूतावास ने कहा कि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

दूतावास ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरी अपडेट जारी करता रहेगा।

ईरान में भी भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
इस बीच, तेहरान में भी भारतीय दूतावास ने सोमवार को एडवाइजरी जारी की। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा पूरी तरह टालने को कहा है और जो भारतीय वर्तमान में ईरान में मौजूद हैं, उन्हें उपलब्ध साधनों से जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है।

यह आपातकालीन एडवाइजरी ऐसे समय जारी की गई है, जब पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में सैन्य तनाव काफी बढ़ गया है। कई शहरों में सैन्य कार्रवाई, रणनीतिक ठिकानों पर हवाई हमले और भारी संख्या में मिसाइल तथा प्रक्षेपास्त्र दागे जाने की घटनाएं सामने आई हैं। दूतावास ने कहा, क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए दूतावास अपनी पहले जारी की गई एडवाइजरी को दोहराता है कि सभी भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा से बचें। जो भारतीय वर्तमान में ईरान में हैं, उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिये देश छोड़ने की सलाह दी जाती है। 

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने क्या कहा?
पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने सोमवार को संघर्ष को तुरंत कम करने की अपील दोहराई। विदेश मंत्रलाय ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए कूटनीतिक समाधान ही आगे बढ़ने का सबसे उचित रास्ता है।

ये भी पढ़ें: लाल सागर में बढ़ा तनाव: हूती लड़ाकों ने इस्राइली जहाजों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध; मिसाइल हमले का भी दावा

मंत्रालय ने कहा कि 100 दिनों से अधिक समय से जारी इस संघर्ष के कारण भारी मानवीय पीड़ा हुई है और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, पश्चिम एशिया में फिर से शुरू हुए हमलों पर भारत को गहरा खेद है। ये घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। यह संघर्ष अब 100 दिनों से अधिक समय से जारी है और इससे भारी मानवीय पीड़ा हुई है। इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है। 

बयान में कहा गया, हम सभी पक्षों से तुरंत तनाव कम करने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ताओं को पूरा करने की अपील करते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed