{"_id":"635fd397ee4e81231d056875","slug":"world-leaders-express-grief-over-loss-of-lives-in-gujarat-bridge-collapse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gujarat Bridge Collapse: मोरबी हादसे पर पुतिन-लापिड समेत इन वैश्विक नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने-क्या कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gujarat Bridge Collapse: मोरबी हादसे पर पुतिन-लापिड समेत इन वैश्विक नेताओं ने जताया दुख, जानें किसने-क्या कहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/ येरूशलम
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 31 Oct 2022 07:24 PM IST
सार
इस्राइली प्रधानमंत्री ने शोक संदेश में कहा, इस्राइलियों की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के लोगों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
1 of 8
व्लादिमिर पुतिन, यैर लापिड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात के मोरबी में पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और इस्राइल के प्रधानमंत्री यैर लापिड समेत विश्व नेताओं संवेदना व्यक्त की है।
पुल हादसे में अबतक 134 लोगों की मौत
2 of 8
Morbi Bridge Collapse
- फोटो : Social Media
रविवार की शाम मोरबी शहर की मच्छू नदी पर बना पुल गिर गया। इस दर्दनाक घटना में अबतक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। यह पुल सौ साल से भी ज्यादा पुराना था। इसकी मरम्मत भी की गई थी और पांच दिन पहले ही इसे लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया था। छुट्टी का दिन बिताने के लिए बड़ी संख्या में लोग इस पुल पर आए थे। हादसे के समय करीब चार सौ लोग इस पुल पर थे।
राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संदेश में क्या कहा
3 of 8
मोरबी पुल हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
रूस की सरकारी वेबसाइट पर राष्ट्रीय द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश में पुतिन ने कहा, प्रिय राष्ट्रपति और प्रिय प्रधानमंत्री..गुजरात राज्य में पुल ढहने से हुई दुखद घटना पर मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें। राज्य संचालित समाचार एजेंसी टीएएसएस की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन ने पीड़ितों के परिजनों और दोस्तों के प्रति अपने शब्दों में संवेदना जताई है और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'भारत के लोगों के साथ इस्राइल की संवेदना'
4 of 8
Morbi Cable Bridge CCTV
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस्राइली प्रधानमंत्री यैर लापिड ने अपने शोक संदेश में कहा, इस्राइलियों की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं भारत के लोगों के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, मैं जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
पड़ोसी श्रीलंका ने जताई हैरानगी और दुख
5 of 8
मोरबी हादसा
- फोटो : ANI
इस घटना पर पड़ोसी देश श्रीलंका ने भी दुख जताया है। देश के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संदेश में कहा कि वह पुल ढहने की दुखद घटना से स्तब्ध और दुखी हैं। विक्रमसिंघे ने कहा, हमारी सरकार और श्रीलंका के लोग भारत के लोगों, विशेष रूप से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और बचाव व राह कार्य के सफल संचालन की कामना करता हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।