सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news 20 Feb today updates asia pakistan bangladesh europe us uk west asia politics international news

World Updates: अमेरिकी अदालत ने रद्द की ट्रंप की आव्रजन नीति; ब्रिटेन में पहली महिला कैबिनेट सचिव नियुक्त

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Feb 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
world news 20 Feb today updates asia pakistan bangladesh europe us uk west asia politics international news
वर्ल्ड अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने आव्रजन नीति से जुड़े अपील बोर्ड के एक फैसले को रद्द कर दिया। इस फैसले में ट्रंप प्रशासन की उस नीति का समर्थन किया गया था, जिसके तहत आव्रजन संबंधी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को सामूहिक हिरासत में रखना अनिवार्य किया गया था। कैलिफोर्निया के रिवरसाइड स्थित अमेरिकी जिला न्यायाधीश सनशाइन साइक्स ने पाया कि प्रशासन पूर्व में जारी उनके उस आदेश का पालन करने में विफल रहा, जिसमें बंदियों को जमानत पर रिहाई की मांग करने का मौका न देने की नीति को गैर- कानूनी घोषित किया गया था। बाइडन के कार्यकाल में नियुक्त साइक्स ने प्रशासन की कार्रवाइयों को बेशर्मी भरा बताया। 
Trending Videos

ब्रिटेन : रोमियो कैबिनेट सचिव नियुक्त, महत्वपूर्ण पद पाने वाली पहली महिला
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एंटोनिया रोमियो को कैबिनेट सचिव नियुक्त किया है। वह ब्रिटेन के इतिहास में इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। बतौर कैबिनेट सचिव वह प्रधानमंत्री की मुख्य नीति सलाहकार के रूप में काम करेंगी।

ब्रिटेन में कैबिनेट सचिव सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक होता है, जो पूरे देश के सिविल सेवकों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने रोमियो की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वह शानदार सिविल सेवक रही हैं और वह उनके पेशेवर रवैये और अपने काम के प्रति समर्पण से खासे प्रभावित हैं। रोमियो क्रिस वर्मल्ड की जगह लेने वाली हैं जिन्होंने हाल में अमेरिका में पीटर मैंडेलसन के ब्रिटिश राजदूत के तौर पर नियुक्त होने पर विवाद के बाद अपना पद छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

द. कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति येओल को उम्रकैद
दक्षिण कोरिया के सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को उम्रकैद की सजा सुनाई। यून को 3 दिसंबर 2024 को देश में अवैध रूप से मार्शल लॉ लागू करने और तख्तापलट की कोशिश (विद्रोह) का दोषी पाया गया है। जज जी कुई-यून ने फैसले में कहा कि येओल ने सैन्य और पुलिस बलों का इस्तेमाल कर नेशनल असेंबली (संसद) को घेरने और राजनेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश की। कोर्ट ने इसे संविधान का उल्लंघन और सत्ता पर अवैध कब्जा करने का प्रयास माना।  साथ ही उनके सहयोगी और पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून को इस साजिश में उनकी भूमिका के लिए 30 साल जेल की सजा सुनाई गई। 

पाकिस्तानी सेना का दावा- चार आतंकवादियों को मार गिराया 
पाकिस्तान की सुरक्षा बलों ने गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान के दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया।  सेना के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई लकी मरवत जिले में की गई, जहां विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि फितना अल-ख्वारिज समूह के आतंकवादी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed