{"_id":"699802236d922b967f09c18a","slug":"donald-trump-orders-release-of-government-files-on-aliens-and-ufos-after-barack-obama-claims-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या एलियन सच में हैं?: अब खुलेंगे UFO और एरिया 51 से जुड़े सारे राज!; ओबामा के दावे के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्या एलियन सच में हैं?: अब खुलेंगे UFO और एरिया 51 से जुड़े सारे राज!; ओबामा के दावे के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के एलियन को लेकर दिए बयान के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने UFO और एलियन से जुड़ी सभी सरकारी फाइलों को सार्वजनिक करने की बात कही है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
Trump on Alien Files: क्या एलियंस सच में धरती पर आते रहते हैं? इन सवालों पर अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी घोषणा की है जिसने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के एलियंस के अस्तित्व को लेकर किए गए दावों के बाद ट्रंप ने अब एलियंस और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) से जुड़ी तमाम सरकारी फाइलों को सार्वजनिक करने का आदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की इस विषय में गहरी दिलचस्पी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि वह पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ और अन्य एजेंसियों को यह जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश देंगे। उन्होंने इस मामले को बेहद दिलचस्प और महत्वपूर्ण बताया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इस मुद्दे पर लोगों की भारी दिलचस्पी को देखते हुए पेंटागन प्रमुख पीट हेगसेथ और अन्य सरकारी एजेंसियों को निर्देश दे रहे हैं कि वे एलियंस, अनआइडेंटिफाइड एरियल फेनोमेना (UAP) और UFO से जुड़ी फाइलों को पहचानने और उन्हें रिलीज करने की प्रक्रिया शुरू करें।"
ट्रंप ने ओबामा पर लगाया बड़ा आरोप
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर गंभीर आरोप लगाए। ट्रंप ने बिना कोई सबूत दिए कहा कि ओबामा ने एलियन के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करके गोपनीय जानकारी को गलत तरीके से उजागर किया है। ट्रंप ने कहा कि ओबामा ने एक बड़ी गलती की है।
ट्रंप ने सुझाव दिया कि अगर ओबामा की टिप्पणी खुफिया जानकारी पर आधारित थी, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को उजागर करने जैसा हो सकता है। हालांकि, उन्होंने अपने आरोप के समर्थन में किसी विशेष गोपनीय सामग्री या सबूत का हवाला नहीं दिया। जॉर्जिया जाते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "उन्होंने इसे गोपनीय जानकारी से बाहर निकाला, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।"
ओबामा ने क्या कहा था?
शनिवार को जारी एक पॉडकास्ट में होस्ट ब्रायन टायलर कोहेन ने ओबामा से पूछा था कि क्या एलियन असली हैं। इस पर ओबामा ने कहा, "वे असली हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है, और उन्हें एरिया 51 में नहीं रखा गया है। वहां कोई भूमिगत सुविधा नहीं है, जब तक कि कोई बहुत बड़ी साजिश न हो और उन्होंने इसे अमेरिका के राष्ट्रपति से छिपाया हो।"
बाद में ओबामा ने इंस्टाग्राम पर स्पष्ट किया कि इतने बड़े ब्रह्मांड में इस बात की संभावना अधिक है कि कहीं और भी जीवन हो। लेकिन सौर मंडलों के बीच की दूरी इतनी ज्यादा है कि एलियन के हम तक आने की संभावना कम है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान एलियन के संपर्क करने का कोई सबूत नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: Barack Obama Aliens: क्या है एरिया 51 का सीक्रेट और एलियन का रहस्य? बराक ओबामा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Trending Videos