सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan TTP

World Updates: फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी, 3 छात्रों की मौत; मंगोलिया दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 22 Jun 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan TTP
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में यूक्रेनी हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। इसे देखते हुए अधिकारियों ने रविवार को आम लोगों के लिए पेट्रोल की बिक्री रोक दी। यूक्रेन ने काला सागर प्रायद्वीप पर ईंधन की आपूर्ति शृंखलाओं पर हमले तेज कर दिए हैं।


क्रेमलिन की तरफ से नियुक्त क्रीमिया के प्रमुख गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्थानीय गैस स्टेशन, गैर-सरकारी कंपनियों और आम लोगों को ईंधन की बिक्री अनिश्चित काल के लिए रोक देंगे। अक्स्योनोव ने कहा, ईंधन सिर्फ उन सरकारी एजेंसियों को बेचा जाएगा जो क्रीमिया गणराज्य के कामकाज और सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं। मैं सभी से शांत रहने और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील करता हूं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन लगातार ईंधन आपूर्ति को बना रहा निशाना
हाल के हफ्तों में यूक्रेनी सेना ने बार-बार क्रीमिया की ईंधन आपूर्ति को निशाना बनाया है। इससे 2014 में रूस द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने के बाद से इस क्षेत्र में सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, रूस केवल ताकत की भाषा समझता है। हमारी लंबी दूरी की ताकत निश्चित रूप से शांति के लिए काम कर रही है। जेलेंस्की ने अभियान में शामिल यूक्रेनी सेनाओं की तारीफ की।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार पहुंच गए। मंगोलिया पहुंचने पर वहां के विदेश मंत्री मनकुशिग इखानजाव ने जयशंकर का स्वागत किया। जयशंकर ने बताया कि उनकी इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है। मंगोलिया के बाद विदेश मंत्री दक्षिण कोरिया का भी दौरा करेंगे। 

फिलीपींस के हाई स्कूल में गोलीबारी, 3 छात्रों की मौत; 5 घायल

फिलीपींस स्थित एक हाई स्कूल में सोमवार को दो लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक आरोपी सैन जोस नेशनल हाई स्कूल का छात्र बताया जा रहा है, जहां यह गोलीबारी हुई। यह घटना टैकलोबान शहर में स्थित स्कूल परिसर में हुई। गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया। पुलिस जांच एजेंसियां अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि स्कूल में हुई इस हिंसक घटना के पीछे क्या कारण थे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed