सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World War will begin within four weeks warns Russian military analyst Pavel Felgenhauer

दुनिया में मचेगी तबाही: चार हफ्तों में शुरू होगा विश्व युद्ध! रूसी सैन्य विश्वलेषकों ने दी चेतावनी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजालाा, मॉस्को Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
World War will begin within four weeks warns Russian military analyst Pavel Felgenhauer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी की मार के बीच अब विश्व युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। रूस के सैन्य विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अगले चार हफ्तों में दुनिया विश्व युद्ध की गवाह बनेगी। कोरोना संकट के बीच अगर विश्व युद्ध छिड़ा, तो इसके परिणाम के बारे में सोचकर ही लोगों की रूह कांप रही है।

Trending Videos


रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ते तनाव से विश्व युद्ध की आशंका गहरा गई है। सैन्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो एक महीने के भीतर दुनिया को कोरोना संकट के बीच भीषण युद्ध का सामना करना पड़ेगा। रूस ने तनाव बढ़ते देख हाल ही में विवादित सीमा पर अपने 4,000 सैनिकों को भेजा है। रूसी सेना की इस हलचल से यूरोप हाई अलर्ट पर मोड पर आ गया है। इसके बाद विश्व युद्ध का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले कुछ हफ्तों में छिड़ सकता है युद्ध!
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वतंत्र रूसी सैन्य विश्लेषक पावेल फेलगेनहर का कहना है कि जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले कुछ हफ्तों में यूरोपीय या विश्व युद्ध जैसा बड़ा खतरा सामने आने वाला है। पावेल फेलगेनहर ने कहा कि खतरा बढ़ रहा है और तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया में भले ही इस बारे में ज्यादा बात न हो, लेकिन हमें बेहद बुरे संकेत दिखाई दे रहे हैं। 

सीमा पर रूसी टैंकों की हलचल तेज

रूसी सैन्य विशेषज्ञ पावेल फेलगेनहर ने कहा कि अगर युद्ध छिड़ा, तो यह केवल दो देशों तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसमें यूरोपीय या विश्व स्तर पर युद्ध का रूप लेने की भी क्षमता है। फेलगेनहर का यह बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस आदेश के बाद आया है, जिसके तहत उन्होंने टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहनों के साथ 4,000 रूसी सैनिकों को विवादित सीमा पर भेजा है। इसके बाद से यूरोप ने भी अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। 

रूस ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं
पिछले हफ्ते यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ रुसलान खोमच ने संसद में कहा था कि रूसी संघ हमारे देश के प्रति आक्रामक नीति जारी रखे हुए है। रूस ने कम से कम अतिरिक्त 25 टेक्टिक ग्रुप को बॉर्डर एरिया में तैनात किया है। ये सभी यूक्रेन की सीमा पर पहले से तैनात रूसी सैनिकों के अलावा हैं। वहीं रूस का कहना है कि उसकी सेना के मूवमेंट से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। वो कोई युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है।

इन कारणों से हो सकता है विश्व युद्ध

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच यदि युद्ध होता है, तो उसके विश्व युद्ध में बदलने के कई कारण हैं। पहला तो यही कि रूस और अमेरिका धुर विरोधी हैं और यूक्रेन अमेरिका का करीबी। यदि रूस यूक्रेन को नुकसान पहुंचाता है, तो अमेरिका उसका साथ देगा और इस तरह अन्य देश भी उनसे जुड़ते जाएंगे। हाल ही में अमेरिका से सैन्य हथियारों से लदा एक कार्गो शिप यूक्रेन पहुंचा था। इस पर रूस ने कड़ी आपत्ति जताई थी। बता दें कि रूस पहले से ही यूक्रेन और अमेरिका में बढ़ती हुई नजदीकी से चिढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed