{"_id":"69d9ad42fddda211c607c473","slug":"west-asia-crisis-zelensky-admit-for-first-time-that-ukraine-helped-shoot-down-an-iranian-drone-russia-weapon-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: 'ईरानी ड्रोन गिराने में यूक्रेन ने की मदद', जेलेंस्की ने पहली बार स्वीकारा; रूस पर भी बोले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: 'ईरानी ड्रोन गिराने में यूक्रेन ने की मदद', जेलेंस्की ने पहली बार स्वीकारा; रूस पर भी बोले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: Pavan
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार
ईरान के साथ अमेरिका-इस्राइल युद्ध में पर्दे के पीछे यूक्रेन ने भी पूरी तरह से अमेरिका का साथ दिया। इसका खुलासा खुद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने किया है। इस बारे में जेलेंस्की ने कहा, यह कोई प्रशिक्षण मिशन या अभ्यास नहीं था, बल्कि एक आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली के निर्माण में सहायता करना था जो वास्तव में काम कर सके। जेलेंस्की ने इसमें शामिल देशों की पहचान उजागर नहीं की।
वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति
- फोटो : X @ZelenskyyUa
विज्ञापन
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के कई देशों में ईरानी डिजाइन वाले शाहेद ड्रोन को मार गिराया। उन्होंने कहा, ये अभियान एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत यूक्रेन अपने सहयोगी देशों को उन हथियारों से निपटने में मदद कर रहा है जिनका इस्तेमाल रूस उसके खिलाफ कर रहा है।
यह भी पढ़ें - Trump: 'अमेरिका होर्मुज खोलेगा, चाहे ईरान साथ दे या नहीं', US-ईरान शांति वार्ता से पहले बोले डोनाल्ड ट्रंप
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इन अभियानों की पहली बार सार्वजनिक रूप से पुष्टि की, जिसे शुक्रवार तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, यूक्रेनी बलों ने देश में विकसित और युद्ध में परखे गए इंटरसेप्टर ड्रोन का उपयोग करते हुए विदेशों में सक्रिय अभियानों में भाग लिया। ये इंटरसेप्टर ड्रोन यूक्रेन में रूस द्वारा इस्तेमाल ईरान-निर्मित ड्रोन का मुकाबला करने में कारगर साबित हुए हैं।
यूक्रेन से हट सकता है पश्चिमी देशों का सैन्य समर्थन
यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब इस बात की चिंता बनी हुई है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण यूक्रेन से पश्चिमी देशों का सैन्य समर्थन हट सकता है। हालांकि जेलेंस्की ने कहा, सहयोगी देश पैट्रियट मिसाइल प्रणालियों के लिए मिसाइलों की आपूर्ति जारी रखे हुए हैं। वह बोले, हाल ही में मिसाइलों का एक नया जत्था आ चुका है। लेकिन यह भी सच है कि यूक्रेन पर मौजूदा हालात का दबाव बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें - Islamabad Talks: सुलह की असंभव-सी लगती मेज पर आज अमेरिका-ईरान आमने-सामने, 11 साल बाद सीधी बातचीत के आसार
पुतिन ने ईस्टर पर यूक्रेन में भी युद्धविराम की घोषणा की
उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के दौरान सप्ताहांत 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस मौके पर शत्रुता रोकने का आह्वान किया था। क्रेमलिन द्वारा जारी पुतिन के आदेश में रूसी सेनाओं को शनिवार शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) से रविवार शाम तक युद्धविराम का पालन करने का आदेश दिया गया है। उसने कहा, उम्मीद है कि यूक्रेन भी इसका अनुसरण करेगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन