सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   zelenskyy claims russia intelligence support iran war lavrov araghchi netanyahu trump west asia tension

West Asia Tension: 'रूस दे रहा है ईरान को खुफिया मदद, हमारे पास इस बात के सबूत'; जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस, ईरान को खुफिया जानकारी दे रहा है। उनका कहना है कि इस मदद से ईरान युद्ध में टिका हुआ है, जिससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ रही है।

zelenskyy claims russia intelligence support iran war lavrov araghchi netanyahu trump west asia tension
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। मंगलवार को जेलेंस्की ने कहा कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि रूस, ईरान को युद्ध के लिए खुफिया जानकारी (इंटेलिजेंस सपोर्ट) मुहैया करा रहा है। जेलेंस्की के अनुसार, रूस की यह मदद ईरान को युद्ध में टिके रहने में मदद कर रही है और इससे संघर्ष और लंबा खिंच रहा है।
Trending Videos


जेलेंस्की ने जताई चिंता
इस बात के सबूत मिले हैं कि रूसी सरकार ईरानी शासन को खुफिया सहायता दे रहा है। यह स्पष्ट रूप से विनाशकारी है और इसे रोकना आवश्यक है, क्योंकि इससे केवल अस्थिरता ही बढ़ती है। बाजार पहले से ही नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इससे कई देशों में उर्जा जरूरत की स्थिति गंभीर हो रही है। ईरानी शासन को सत्ता में बने रहने और अधिक सटीक हमले करने में मदद करके, रूस युद्ध को लंबा खींच रहा है। इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने ईरान के बीच बातचीत
इसी बीच, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर बात की। रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने फारस की खाड़ी में अमेरिका और इस्राइल की आक्रामकता के कारण बिगड़ते हालात पर चर्चा की। उन्होंने इस संघर्ष के कैस्पियन क्षेत्र तक फैलने की आशंका पर भी चिंता जताई।

परमाणु संयंत्रों पर हमले की चेतावनी
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि, सर्गेई लावरोव ने ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से वहां तैनात रूसी कर्मियों की सुरक्षा को खतरा पैदा होगा और इससे पूरे क्षेत्र के लिए विनाशकारी पर्यावरणीय परिणाम हो सकते हैं।

नेतन्याहू और ट्रंप की चर्चा
दूसरी ओर, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की है। नेतन्याहू ने कहा कि वे एक ऐसे समझौते के माध्यम से युद्ध के लक्ष्यों को हासिल करेंगे जो इस्राइल के महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेगा। इसके साथ ही हम मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु कार्यक्रम को खत्म कर रहे हैं, और हिज्बुल्लाह पर लगातार गंभीर हमले कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले, हमने दो और परमाणु वैज्ञानिक को भी मार गिराया। हम किसी भी हालत में अपने जरूरी हितों की रक्षा करेंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed