सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli PM Netanyahu spoke with Donald Trump, discussing attacks on Iran and Hezbollah

Netanyahu Trump Talks: 'ईरान और हिजबुल्ला पर जारी हैं हमले', ट्रंप से बातचीत के बाद बोले इस्राइली PM नेतन्याहू

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: Shivam Garg Updated Tue, 24 Mar 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ईरान के साथ सैन्य बढ़त को बातचीत वाले समझौते में बदला जा सकता है, जो इस्राइल के हितों की रक्षा करेगा।

Israeli PM Netanyahu spoke with Donald Trump, discussing attacks on Iran and Hezbollah
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप का मानना है कि ईरान में अमेरिका-इजरायल की सैन्य बढ़त को एक ऐसे बातचीत वाले समझौते में बदला जा सकता है जो इस्राइल के हितों की रक्षा करे।
Trending Videos


पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए कहा ""राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि आईडीएफ (इस्राइल रक्षा बल) और अमेरिकी सेना की जबरदस्त सफलताओं का लाभ उठाकर युद्ध के उद्देश्यों को एक ऐसे समझौते में बदला जा सकता है, जो हमारे महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेगा। हम हर परिस्थिति में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही, हम ईरान और लेबनान दोनों में हमले जारी रखेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नेतन्याहू ने इस बात पर जोर दिया कि चल रहे हमले ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को ध्वस्त कर रहे हैं और हिजबुल्लाह को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ दिन पहले हमने दो और (ईरानी) परमाणु वैज्ञानिकों को खत्म किया और यह अंत नहीं है।

नेतन्याहू की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के साथ बहुत अच्छी बातचीत की घोषणा की थी। ट्रंप का अचानक कूटनीति की ओर झुकाव का यह कदम सोमवार रात को उनके उस अल्टीमेटम से कुछ घंटे पहले आया, जिसे अब टाल दिया गया है। उन्होंने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट शिपिंग लेन को फिर से खोलने के लिए कहा था या फिर अमेरिकी सेना को उसके पावर प्लांट्स को खत्म करते हुए देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed