{"_id":"69c22cc91d66b3fc9d083e5b","slug":"new-york-airport-collision-how-accident-happens-controller-accept-mistake-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क एयरपोर्ट हादसा: कैसे बहादुरी और सूझ-बूझ से बचीं कई जिंदगियां, कंट्रोलर ने मानी अपनी गलती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट हादसा: कैसे बहादुरी और सूझ-बूझ से बचीं कई जिंदगियां, कंट्रोलर ने मानी अपनी गलती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Nitin Gautam
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर हुए हादसे को लेकर खुलासा हुआ है कि कई यात्रियों की सूझबूझ और बहादुरी से कई जिंदगियां बच गईं। साथ ही विमान के पायलटों ने भी बहादुरी दिखाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट हादसा
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर हुए भयावह विमान हादसे में यात्रियों की सूझ-बूझ और हिम्मत ने कई जिंदगियां बचा लीं। एयर कनाडा का एक विमान रविवार रात को न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर एक फायर ब्रिगेड के ट्रक से टकरा गया था, जिसमें विमान के दोनों पायलटों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
यात्रियों की बहादुरी से बची कई जिंदगियां
यात्रियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद विमान के अंदर धुएं और ईंधन की गंध फैल गई थी, ऐसे में यात्रियों ने खुद ही बचाव की कमान संभाली। हादसे में विमान का कॉकपिट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। ऐसे में यात्रियों ने विमान के इमरजेंसी दरवाजे खोले और विमान के पंखों से कूदकर बाहर निकले। साथ ही अन्य घायल यात्रियों को भी विमान से निकलने में मदद की। एक यात्री, क्लीमेंट लेवीरे ने बताया, 'अजीब बात है कि मुझे डर या घबराहट नहीं हुई। हममें से ज्यादातर लोग स्थिति को समझ चुके थे, इसलिए हमने मिलकर सभी को बाहर निकाला।'
हादसे के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
Trending Videos
यात्रियों की बहादुरी से बची कई जिंदगियां
यात्रियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद विमान के अंदर धुएं और ईंधन की गंध फैल गई थी, ऐसे में यात्रियों ने खुद ही बचाव की कमान संभाली। हादसे में विमान का कॉकपिट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। ऐसे में यात्रियों ने विमान के इमरजेंसी दरवाजे खोले और विमान के पंखों से कूदकर बाहर निकले। साथ ही अन्य घायल यात्रियों को भी विमान से निकलने में मदद की। एक यात्री, क्लीमेंट लेवीरे ने बताया, 'अजीब बात है कि मुझे डर या घबराहट नहीं हुई। हममें से ज्यादातर लोग स्थिति को समझ चुके थे, इसलिए हमने मिलकर सभी को बाहर निकाला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
- कनाडा के मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आए इस विमान में सवार करीब 40 यात्रियों और क्रू मेंबरों के साथ फायर ट्रक के दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
- एक यात्री ने पायलटों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि लैंडिंग के समय उन्होंने जोरदार ब्रेक लगाए, जिससे कई जिंदगियां बच सकीं। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों पायलट कनाडा के निवासी थे।
- रविवार देर रात हुआ यह हादसा तब हुआ जब फायर ट्रक को एक अन्य विमान की जांच के लिए भेजा गया था, जिसने तकनीकी कारण से टेकऑफ रद्द कर दिया था। इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को ऑडियो में फायर ट्रक को रुकने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है।
- एयरपोर्ट कंट्रोलर ने खुद को इस गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया है और ये माना कि उससे आपात स्थिति संभालने के दौरान गलती हुई।
- विशेषज्ञों के अनुसार, हादसे के समय एयर ट्रैफिक और ग्राउंड मूवमेंट के बीच समन्वय की जांच अहम होगी।
- अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने कहा कि एयरपोर्ट पर स्टाफ पर्याप्त है, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की कमी बनी हुई है।
- जांचकर्ताओं ने विमान के कॉकपिट और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को बरामद कर लिया है, जिन्हें विश्लेषण के लिए वॉशिंगटन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन जल्द ही और जानकारी सामने आएगी।
- इस हादसे के कारण लागार्डिया एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा। सोमवार दोपहर बाद एक रनवे से सेवाएं बहाल हुईं, लेकिन लंबी देरी का सामना करना पड़ा।
- एयरलाइन के मुताबिक, विमान में 72 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। यह उड़ान मॉन्ट्रियल से रवाना हुई थी। कनाडा ने भी जांच के लिए अपनी टीम भेजी है।