सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   Big Profits in Market Volatility: How Special Situations Investing Can Build Wealth

बाजार की अस्थिरता में छिपा है बड़ा मुनाफा, स्पेशल सिचुएशन निवेश रणनीति से कैसे बनाएं वेल्थ?

Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Thu, 05 Mar 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
Big Profits in Market Volatility: How Special Situations Investing Can Build Wealth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वर्तमान में कंपनियां और अर्थव्यवस्थाएं समय-समय पर कठिन मैक्रो (व्यापक) और बाहरी स्थितियों से जूझती रहती हैं। उपभोक्ता मांग का परिदृश्य, भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार शुल्क कॉर्पोरेट आय की दिशा, केंद्रीय बैंकों के कदम, एआई के कारण होने वाले बदलाव और सप्लाई चेन में फेरबदल जैसी चुनौतियां आज घरेलू बाजार के सामने सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हैं। हालांकि, बाजार की इन भारी चुनौतियों के बीच एक खास रणनीति स्पेशल सिचुएशन इन्वेस्टिंग' निवेशकों के लिए बेहतरीन अवसर पैदा कर रही है।

Trending Videos

'स्पेशल सिचुएशन इन्वेस्टिंग' क्या है?

एजे कैपिटल वेंचर्स के फाउंडर जसप्रीत सिंह के अनुसार चुनौतियां कई बार सेक्टर्स और कंपनियों के लिए 'विशेष स्थितियां' पैदा करती हैं, जो निवेशकों को लाभ कमाने का अवसर देती हैं। दरअसल, विशिष्ट घटनाक्रमों पर अत्यधिक नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आती है। इन विशेष स्थितियों से जुड़ी यह तेज गिरावट सेक्टर्स और शेयरों के वैल्यूएशन को कहीं अधिक आकर्षक बना देती है। इन स्थितियों में फंसी कंपनियों पर गहन शोध के साथ 'बॉटम-अप स्टॉक पिकिंग'  लंबी अवधि में शानदार और फायदेमंद अवसर प्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टोरल इम्पैक्ट और पूर्व का रुझान

पावर सेक्टर का टर्नअराउंड: अपेक्षाकृत स्थिर वृद्धि के बाद, 2019-20 में बिजली उत्पादन में भारी गिरावट आई और 2020-21 में यह नकारात्मक दायरे में चला गया। उस समय व्यापक आर्थिक विकास भी कमजोर था और कोविड-19 महामारी ने बिजली वितरण कंपनियों के बकाया भुगतान की समस्या को बढ़ाकर दृष्टिकोण को और खराब कर दिया। इसके चलते बीएसई पावर इंडेक्स  ने 2019-2021 के दौरान केवल 4% CAGR का बेहद कमजोर रिटर्न दिया। लेकिन जिन निवेशकों ने सेगमेंट में इस कमजोरी को भांपकर निवेश किया, उन्हें शानदार इनाम मिला; जनवरी 2021 से जनवरी 2022 तक बीएसई पावर इंडेक्स ने 69% का भारी-भरकम रिटर्न दिया।


मेटल सेक्टर की शानदार वापसी: ढ़ते व्यापार अवरोधों और भू-राजनीतिक तनावों के परिणामस्वरूप कैलेंडर वर्ष 2019 में मेटल सेक्टर की वृद्धि सुस्त रही, और 2020 में महामारी ने मांग को और खराब कर दिया। विभिन्न उद्योगों की कमजोर मांग के कारण वित्त वर्ष 2020 (FY20) में घरेलू स्टील की कीमतों में भारी गिरावट आई। हालांकि, मई 2020 में बीएसई मेटल इंडेक्स में एक्सपोजर लेने वालों को शानदार रिटर्न मिला, क्योंकि मई 2020 से मई 2021 के बीच बीएसई मेटल इंडेक्स लगभग तीन गुना हो गया।

आगे का रास्ता

खुदरा निवेशकों के लिए, अवसरों या विशेष स्थितियों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड आदर्श होते हैं क्योंकि फंड मैनेजर इन स्थितियों का अधिकतम लाभ उठाते हैं। इसी तर्ज पर, 'आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड' पुनर्गठन, नीतिगत बदलावों या विशेष स्थितियों से अस्थायी चुनौतियों का सामना कर रही कंपनियों में निवेश करके दीर्घकालिक संपत्ति बनाने का लक्ष्य रखता है। 31 दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, इस फंड ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 साल में 23.14% सीएजीआर, 5 साल में 27.23% सीएजीआर, और अपनी शुरुआत (जनवरी 2019) से 21.02% का शानदार सीएजीआर दर्ज किया है। अस्थिरता के दौर में यह रणनीति साबित करती है कि संकट के समय सही रिसर्च निवेशकों की संपत्ति को कई गुना बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed