सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2025: मूलांक 3

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

मूलांक 3 
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। ऐसे में आप बृहस्पति ग्रह से प्रभावित है। बृहस्पति को ज्ञान और अनुशासन का ग्रह माना जाता है, इसलिए आप स्वाभाविक रूप से अनुभवी, ज्ञानी और शिक्षण में रुचि रखने वाले व्यक्ति हो सकते हैं।

स्वभाव और व्यक्तित्व
मूलांक 3 के जातक अनुशासित रहते हैं और हर कार्य में एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाते हैं। सीखना और दूसरों को सिखाना इनकी विशेषता है। ये लोग हल्का-फुल्का हंसी-मजाक पसंद करते हैं, लेकिन मर्यादित व्यवहार इनके लिए बहुत जरूरी है। साथ ही ये दान, पुण्य और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहना पसंद करते हैं। योग्य और अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना इन्हें काफी पसंद हैं, लेकिन अयोग्य व्यक्तियों का हस्तक्षेप से इन्हें परेशानी होती है। 

2025 के लिए संभावनाएं और प्रभाव
इस वर्ष आप पर 3, 9, 1, 2, और 5 अंकों का प्रभाव रहेगा। इनमें से अधिकांश अंक आपके अनुकूल हैं। इस वर्ष आप सामाजिक कार्यों और नए रचनात्मक प्रयोगों में सफल हो सकते हैं। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा, और आप भी उनके लिए कुछ खास कर सकते हैं। अंक 9 का प्रभाव आपके नेतृत्व और संगठन क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। अंक 1 आपके लिए न तो पूरी तरह अनुकूल है और न ही विरोधी, इसलिए प्रशासन और कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको अपने प्रयासों के आधार पर परिणाम मिलेंगे। रिश्तेदारों और परिवार के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आर्थिक मामलों में यह वर्ष लाभदायक रहेगा।

उपाय
नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं। सूर्यदेव को हल्दी मिला जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। 2025 आपके लिए ज्ञान, रचनात्मकता और सामाजिक संबंधों में मजबूती का वर्ष हो सकता है। अनुशासन और मार्गदर्शन को अपनाकर आप अपने जीवन में बेहतरीन परिणाम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

Recommended

Surya Gochar: जुलाई में इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन को मिलेगा खूबसूरत मोड़, सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर

08 Jul 2025
08 Jul 2025
08 Jul 2025
08 Jul 2025
08 Jul 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
08 Jul 2025
08 Jul 2025
08 Jul 2025
07 Jul 2025
07 Jul 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed