फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry auspicious and lucky sign in hand know its meaning

Palmisrty: हथेली पर बने हुए ये निशान माने जाते हैं बहुत ही शुभ, व्यक्ति को मिलता है मान-सम्मान और धन

Fri, 17 Jul 2026 06:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 06:18 PM IST
सार

हथेली पर कई तरह के शुभ निशान बने हुए होते है जिसका अपना विशेष महत्व होता है। अगर हथेली पर  सही स्थान पर शुभ निशान बने हुए होते है तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। 

विज्ञापन
palmistry auspicious and lucky sign in hand know its meaning
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर बनी रेखाओं और निशानों के गहन अध्ययन से व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और आर्थिक स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है। हथेली पर बनी हर एक रेखा का अपना विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं हथेली पर बनी अलग-अलग आकृति से जीवन के किन पहलुओं के बारे में जानकारी मिलती हैं। 
विज्ञापन


त्रिकोण का निशान
हथेली पर कई जगहों पर त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है, जिसका अलग-अलग मतलब होता है। अगर हथेली पर जीवन रेखा और भाग्य रेखा के बीच में त्रिभुज का निशान बना हुआ हो तो व्यक्ति को यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं अगर यही त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है व्यक्ति का जीवन भोग-विलास और ऐशोआराम में बीतता है। वहीं मंगल पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान बनने पर व्यक्ति बहुत ही साहसी और पराक्रमी होता है। 
विज्ञापन


मछली का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर मछली का निशान बना हुआ होता है ऐसा व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है। ऐसे व्यक्ति के पास धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं होती है। जिन लोगों की हथेली पर मछली का निशान बना हुआ होता वह बहुत ही खास होता है।  ऐसे लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाल का निशान
कई लोगों की हथेली पर जालनुमा निशान बना हुआ होता है उनका जीवन बहुत ही संघर्षों से भरा हुआ होता है। लेकिन ऐसे लोगों का करियर राजनीति में विशेष रूप से चमकता है। 

स्टार का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर तारा का निशान बना हुआ होता है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। लेकिन वहीं अगर यही स्टार का निशान दोनों ही हथेली पर बना हुआ हो तो उसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। हथेली पर स्टार का निशान बनने पर व्यक्ति के पास अकूत धन-दौलत की प्राप्ति होती है। इस तरह के लोगों को सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओ का सुख प्राप्त होता है। 

वृत का निशान
कई लोगों की हथेली पर वृत के आकार का निशान बना हुआ होता है। जिसे बहुत ही अच्छा और शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली के रिंग फिंगर के नीचे वृत बना हुआ होता है वे सरकारी नौकरी में जाते हैं। इन लोगों का समाज में ऊंचा नाम और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वही अगर यही वृत का निशान मध्यमा उंगली के नीचे बना हुआ हो तो व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता है। ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। 

 

Guru Chandal Yog: कुंडली में कब बनता है गुरु चांडाल योग ? जानें इसके दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि

Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed