{"_id":"699aa44c7505875977015573","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-23-february-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 23 Feb: इन पांच राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और निवेश से लाभ के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 23 Feb: इन पांच राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और निवेश से लाभ के योग
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:03 AM IST
सार
23 February Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 फरवरी 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: आज सोमवार, 23 फरवरी का दिन है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है जिसमें चंद्रमा का गोचर मेष राशि में हैं फिर इसके बाद वृषभ राशि मे होगा। आज के दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है जिसके चलते कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ, धन लाभ के मौके और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा, लेकिन सही सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण से आप इसे अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना रखने से बचें, क्योंकि इससे आपकी ऊर्जा व्यर्थ होगी और मन अशांत रहेगा। यदि कोई शारीरिक परेशानी लंबे समय से नजरअंदाज कर रहे हैं तो अब उसे गंभीरता से लें, क्योंकि छोटी लापरवाही आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती है। रिश्तों के लिहाज़ से दिन अच्छा है। आपको अपने सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा और पुरानी दूरियाँ कम होंगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन भी सुलझ सकती है, जिससे रिश्ते में फिर से गर्माहट आएगी और साथ कहीं घूमने का भी मन बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। आप अपनी आय बढ़ाने के नए अवसरों पर ध्यान देंगे और भविष्य को लेकर योजनाएँ भी बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है, जिससे मन को बड़ी राहत मिलेगी। जिन लोगों से रिश्तों में खटास थी, वे बातचीत से सुलझ सकती है और माहौल हल्का महसूस होगा। भाई-बहनों का सहयोग आपके काम आसान करेगा और मित्रों का दायरा भी बढ़ सकता है, जिससे सामाजिक जीवन में रौनक बनी रहेगी।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए संतुलन और सकारात्मकता लेकर आएगा। आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी। राजनीति या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ज्यादा उत्साह में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप अपने रहन-सहन के स्तर को बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे और खुद पर खर्च करने का मन भी बना सकते हैं। कामकाज में स्थिरता बनाए रखना जरूरी होगा, इसलिए बिना सोचे बदलाव करने से बचें। पुराने मनमुटाव को सुलझाने के लिए पहल करेंगे तो रिश्तों में मिठास लौट आएगी।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य लेकिन संतुलित रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत का विचार कर सकते हैं, लेकिन अनजान लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और इसी कारण आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएंगे। साझेदारी में काम शुरू करने का विचार भी बन सकता है। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा बनाएगा। किसी काम में मदद की जरूरत पड़ेगी और वह समय पर मिल भी जाएगी। हालांकि पिताजी की किसी बात से मन थोड़ा आहत हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।