Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 27 January 2026: तुला राशि के जातकों को आज भावनात्मक सहारा मिलेगा, लेकिन निर्णय लेते समय सावधानी ज़रूरी है। परिवार की ज़रूरतों पर ध्यान रहेगा, काम में मन कम लगेगा और आय सामान्य बनी रहेगी।
विस्तार
Tarot Card Reading 25 January 2026: आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। टैरो कार्ड यह संकेत दे रहे हैं कि आपको आज अपने किसी करीबी का सहयोग और सहारा महसूस होगा, जिससे मन को कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, भावनाओं का प्रभाव आज आपके फैसलों पर हावी हो सकता है, इसलिए सलाह दी जाती है कि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले शांत मन से सोच-विचार ज़रूर करें। जल्दबाज़ी या भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है।
आज आपका ध्यान परिवार की ज़रूरतों और जिम्मेदारियों की ओर अधिक रहेगा। घर से जुड़े कामों या अपनों की मदद करने में आप समय और ऊर्जा लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक संतोष तो मिलेगा, लेकिन इसका असर आपके कामकाज पर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बना रहेगा, फिर भी मन काम में ज़्यादा नहीं लगेगा और आलस्य या मन की बेचैनी महसूस हो सकती है।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी में कोई खास बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं, इसलिए फिज़ूलखर्ची से बचना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन धैर्य, समझदारी और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का है। अगर आप खुद को संयम में रखेंगे, तो दिन अपेक्षाकृत सहज रूप से गुजर जाएगा।
Budh Vakri 2026: बुध का वक्री होना इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानी, धन लाभ में आ सकती हैं दिक्कतें
Panch Grahi Yog 2026: जनवरी में बनेगा पंचग्रही योग, क्या है यह दुर्लभ संयोग और राशियों पर क्या होगा असर?
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X