Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 29 January 2026: आज मेष राशि वालों के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेने का दिन है। नई रणनीति के साथ दोबारा शुरुआत करने से अटके काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक संतुलन भी बना रहेगा। सही योजना और सकारात्मक सोच से कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
विस्तार
Tarot Card Reading 29 January 2026: टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन से जुड़ी किसी भी योजना को लागू करने से पहले उसके हर पहलू पर ध्यान देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज उसे नए नजरिए और बेहतर रणनीति के साथ दोबारा शुरू करने का अच्छा अवसर मिल सकता है।
आज की गई नई प्लानिंग न केवल आपके काम को आसान बनाएगी, बल्कि अनावश्यक खर्चों से भी बचाएगी। सोच-समझकर बनाई गई योजना से आप सीमित संसाधनों में भी बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। टैरो कार्ड्स यह भी संकेत देते हैं कि धैर्य और सही समय पर लिया गया निर्णय आपको सफलता के करीब ले जाएगा, इसलिए आत्मविश्वास के साथ लेकिन संतुलित सोच रखते हुए अपने कार्यों को आगे बढ़ाएं।
Budh Vakri 2026: बुध का वक्री होना इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानी, धन लाभ में आ सकती हैं दिक्कतें
Panch Grahi Yog 2026: जनवरी में बनेगा पंचग्रही योग, क्या है यह दुर्लभ संयोग और राशियों पर क्या होगा असर?
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X