सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Electric Pole is In Front of House Five Remedies for Home Peace Prosperity

Vastu Tips :क्या आपके घर के सामने भी है बिजली का खंभा? अपनाएं ये 5 सरल उपाय, बढ़ाएं सुख-शांति और धन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 26 Nov 2025 12:23 PM IST
सार

Vastu Remedies Home: वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के अनुसार घर के सामने खंभा होना नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है। इससे मानसिक तनाव, घर में झगड़े और असंतुलन बढ़ सकता है। जानें ऐसे सरल उपाय, जिनसे इस दोष के प्रभाव को कम कर घर में सकारात्मकता और शांति बनाए रखी जा सकती है।

विज्ञापन
Vastu Tips Electric Pole is In Front of House Five Remedies for Home Peace Prosperity
वास्तु टिप्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Vastu Tips Electric Pole: वास्तुशास्त्र और फेंगशुई दोनों में यह माना जाता है कि घर के बिल्कुल सामने खंभा होना शुभ संकेत नहीं है। इसका असर घर की ऊर्जा पर पड़ता है और वातावरण में असंतुलन पैदा हो सकता है। मुख्य द्वार के सामने मौजूद अवरोध सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोकता है, जिससे घर में भारीपन और बेचैनी महसूस होने लगती है।

Trending Videos

साल 2026 में कैसी रहेगी शनि-राहु की चाल ? जानिए किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, ऐसे खंभे का प्रभाव परिवार के सदस्यों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कई बार बिना वजह तनाव, घर में झगड़े या मनमुटाव बढ़ने लगते हैं। इसलिए नया घर खरीदते या बनवाते समय इस वास्तु नियम का ध्यान रखना जरूरी है। हालांकि, यदि आपके घर के सामने पहले से खंभा मौजूद है, तो कुछ सरल उपाय करके उसकी नकारात्मकता को काफी हद तक कम किया जा सकता है और घर में शांति बरकरार रखी जा सकती है।
Prediction 2026: कौन से ग्रह होंगे 2026 के राजा और मंत्री? ग्रहों की दशा से जानें देश-दुनिया पर इसका असर

Vastu Tips Electric Pole is In Front of House Five Remedies for Home Peace Prosperity
मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं - फोटो : Amar Ujala

मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं
वास्तु के अनुसार घर के सामने खंभा होना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ सकता है। यदि आपके घर के ठीक सामने खंभा है, तो मुख्य द्वार पर हल्दी से रोज़ाना स्वस्तिक बनाने का उपाय बेहद प्रभावी माना जाता है। स्वस्तिक सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, और इसे द्वार पर बनाने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती। इससे माहौल शांत और सुखद बना रहता है।

Vastu Tips Electric Pole is In Front of House Five Remedies for Home Peace Prosperity
तुलसी का पौधा लगाएं - फोटो : AI Generated

तुलसी का पौधा लगाएं
मुख्य द्वार के सामने अवरोध होने पर परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। तुलसी को लक्ष्मीजी का प्रिय माना गया है, और इसकी नियमित पूजा से घर में समृद्धि और शांति आती है। इसके साथ ही, आप मेन गेट पर कुछ हरे पौधे भी लगा सकते हैं, जो वातावरण को सकारात्मक बनाते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच अपनापन बढ़ाते हैं।

Vastu Tips Electric Pole is In Front of House Five Remedies for Home Peace Prosperity
मुख्य द्वार पर पाकुआ दर्पण लगाएं - फोटो : freepik

मुख्य द्वार पर पाकुआ दर्पण लगाएं
फेंगशुई में पाकुआ मिरर को नकारात्मक ऊर्जा को वापस लौटाने वाला उपाय माना गया है। यदि आपके घर के सामने खंभा या कोई अन्य रुकावट है, तो मुख्य द्वार पर सही दिशा में पाकुआ दर्पण लगाने से उसका दुष्प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दर्पण को ऐसे लगाएं कि खंभे या अवरोध का प्रतिबिंब उसमें दिखाई दे और वही ऊर्जा वापस लौट जाए।

Vastu Tips Electric Pole is In Front of House Five Remedies for Home Peace Prosperity
आम के पत्तों का तोरण सजाएं - फोटो : instagram

आम के पत्तों का तोरण सजाएं
वास्तु और हिंदू परंपरा में आम के पत्तों से बना तोरण शुभ माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और वातावरण शुद्ध होता है। यह तोरण समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य का प्रतीक है। आर्थिक समस्याएं भी कम होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है। जब पत्ते सूख जाएं, तो नया तोरण लगा देना चाहिए।

Vastu Tips Electric Pole is In Front of House Five Remedies for Home Peace Prosperity
मुख्य द्वार की सही स्थिति बनाए रखें - फोटो : adobe stock

मुख्य द्वार की सही स्थिति बनाए रखें
यदि आप नया घर बना रहे हैं और घर के सामने बिजली का खंभा या बड़ा पेड़ है, तो मेन गेट को थोड़ा साइड में या तिरछा बनवाना बेहतर माना जाता है। इससे अवरोध का सीधा प्रभाव मुख्य द्वार पर नहीं पड़ता। यदि पहले से बने घर में यह समस्या हो, तो घर के प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक शक्तियाँ दूर रहती हैं, आर्थिक स्थिति सुधरती है और घर में शांति बनी रहती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed