फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Alert, NHAI Warns Users Against Fake Websites, Unauthorised Links

एनुअल पास के नाम पर कहीं ठगी का शिकार न हो जाएं आप: NHAI ने जारी की चेतावनी, जानें कैसे बचें

Wed, 12 Aug 2026 07:10 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 12 Aug 2026 07:10 AM IST
सार

FASTag Annual Pass: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एनएचएआई ने एक बेहद जरूरी चेतावनी जारी की है। एनएचएआई ने यात्रियों को उन फर्जी वेबसाइट्स और अनधिकृत लिंक्स से सावधान रहने की सलाह दी है, जो फास्टैग एनुअल पास बेचने का दावा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि फर्जी प्लेटफॉर्म्स से आप कैसे बच सकते हैं और सुरक्षित तरीके से ऑफिशियल एप प्राप्त करने का आसान तरीका। 
 

विज्ञापन
Alert, NHAI Warns Users Against Fake Websites, Unauthorised Links
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

FASTag Annual Pass Scam: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले फास्टैग यूजर्स के लिए जरूरी सलाह है। एनएचएआई ने यात्रियों को फास्टैग एनुअल पास बेचने का दावा करने वाली फर्जी वेबसाइट्स और अनधिकृत लिंक से सावधान रहने काे कहा है। क्योंकि ऐसे ही किसी लिंक या प्लेटफॉर्म के जरिए पास खरीदने की कोशिश करने पर पैसों की धोखाधड़ी के साथ निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का खतरा हो सकता है। NHAI ने साफ किया है कि FASTag Annual Pass सिर्फ आधिकारिक राजमार्गयात्रा एप के जरिए ही खरीदें।

विज्ञापन


फर्जी वेबसाइटों से रहें सावधान

  • फास्टैग एनुअल पास को लेकर कई फर्जी वेबसाइट और अनधिकृत लिंक सामने आ सकते हैं। ये प्लेटफॉर्म आधिकारिक सेवा की तरह दिखाकर यूजर्स से भुगतान या FASTag और वाहन से जुड़ी जानकारी मांग सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • ऐसे मामलों में यूजर के पैसों का नुकसान हो सकता है। साथ ही, साझा की गई निजी या वाहन संबंधी जानकारी का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन




एनुअल पास कहां से लें?
एनएचएआई के अनुसार फास्टैग एनुअल पास के लिए सिर्फ आधिकारिक राजमार्गयात्रा एप का इस्तेमाल करें। किसी अनजान वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक, मैसेज में आए लिंक या दूसरे अनधिकृत प्लेटफॉर्म से एनुअल पास खरीदने से बचें।

अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें

  • अगर आपको फास्टैग एनुअल पास से जुड़ा कोई अनजान लिंक मिलता है, तो उस पर क्लिक करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। केवल इस वजह से किसी लिंक पर भरोसा न करें कि उसमें फास्टैग या एनुअल पास से जुड़े शब्द लिखे हुए हैं। इसलिए किसी भी भुगतान या जानकारी साझा करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप आधिकारिक माध्यम का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।


फास्टैग और वाहन की जानकारी शेयर न करें

  • एनएचएआई ने यात्रियों को बिना पुष्टि वाले स्रोतों के साथ अपनी गाड़ी या फास्टैग से जुड़ी जानकारी शेयर न करने की सलाह दी है।
  • अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर जानकारी देने से आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। इसलिए ऐसी किसी भी वेबसाइट या लिंक से दूरी बनाकर रखें, जिसकी आधिकारिक पुष्टि न हो।


सुरक्षित लेन-देन के लिए सिर्फ आधिकारिक एप का इस्तेमाल करें

  • फास्टैग एनुअल पास से जुड़ा कोई भी लेन-देन करते समय आधिकारिक माध्यम का इस्तेमाल करना सबसे जरूरी है। एनएचएआई ने यात्रियों से सुरक्षित लेन-देन के लिए सिर्फ राजमार्गयात्रा एप का इस्तेमाल करने को कहा है।
  • इसलिए अगर आप फास्टैग एनुअल पास लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो फर्जी वेबसाइट और अनधिकृत लिंक से सावधान रहें और बिना पुष्टि के किसी भी प्लेटफॉर्म पर भुगतान या अपनी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed