{"_id":"63f861c2c4d621a04a029d5e","slug":"anand-mahindra-explain-why-xuv-series-design-based-on-chetaah-mahindra-xuv300-mahindra-xuv-500-xuv400-2023-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"XUV Series: एक्सयूवी सीरीज के डिजाइन पर आनंद महिंद्रा किया खुलासा, बताया किससे मिली प्रेरणा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
XUV Series: एक्सयूवी सीरीज के डिजाइन पर आनंद महिंद्रा किया खुलासा, बताया किससे मिली प्रेरणा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:54 PM IST
सार
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। हाल में ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी को एक्सयूवी सीरीज के सभी वाहनों के डिजाइन के लिए कहां से प्रेरणा मिली।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर 10 मिलीयन से ज्यादा फॉलोअर वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने बताया है कि कंपनी को एक्सयूवी सीरीज के वाहनों के लिए कहां से प्रेरणा मिली। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी ने कहां से एक्सयूवी सीरीज के वाहनों के डिजाइन के लिए कहां से प्रेरणा ली और इससे बाजार और ग्राहकों को क्या फायदा हुआ।
Trending Videos
आनंद महिंद्रा ने क्या कहा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर हाल में इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी को एक्सयूवी सीरीज के वाहनों के लिए कहां से प्रेरणा मिली। उन्होंने एक ट्वीट में चीते का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अगर आप जानना चाहते हैं कि हमने एक्सयूवी सीरीज की पर्सनेलिटी को चीते की तरह क्यों रखा। वीडियो में चीता काफी कम समय में ही काफी तेजी से भाग रहा है।
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी सीरीज में सबसे पहले एक्सयूवी500 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसे मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में उतारा था। इसके डिजाइन को काफी एयरोडाइनैमिक तरीके से बनाया गया था। जिसका असर एसयूवी को चलाते हुए समझ आता था। तेज स्पीड में भी इसे चलाने पर बॉडी रोल नहीं के बराबर होता था और कार पर काफी ज्यादा कंट्रोल रहता था। इसके साथ ही इसमें काफी ताकतवर इंजन दिया गया था। जिससे यह चीते की तरह काफी कम समय में ही काफी तेज रफ्तार हासिल कर लेती थी।
एक्सयूवी 500 के अलावा कंपनी ने एक्सयूवी 300 और 700 को भी भारतीय बाजार में पेश किया। 500 जैसी खूबियों के साथ आई 300 और 700 को भी लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर आने वाली एक्सयूवी300 और 500 की रिप्लेसमेंट के तौर पर आई 700 में भी कंपनी की ओर से काफी शानदार इंजन और डिजाइन दिया है। दोनों ही अपने सेगमेंट यह काफी ताकतवर विकल्प हैं।
एक्सयूवी 500 के अलावा 300 और 700 की शानदार सफलता के बाद कंपनी ने आईसी इंजन के अलावा अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी इसी डिजाइन पर बनाया। एक्सयूवी400 का डिजाइन 300 की तरह ही रखा गया है लेकिन इसमें आईसी इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी दी गई है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी भारतीय ग्राहकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।