इस महीने Toyota Yaris पर पाएं 60000 रुपये तक की बंपर छूट, ऐसे उठाएं फायदा


Toyota Yaris पर क्या है ऑफर?
इस अगस्त महीने में Toyota Yaris की खरीदारी पर ग्राहकों को 60,000 रुपये तक बचत हो सकती है। Toyota की Yaris पर इस महीने 20,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा पुरानी कार के बदले नई Toyota Yaris खरीदने पर ग्राहकों को कुल 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं कंपनी की तरफ से इस पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।
यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा यह अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकता है।
Toyota Yaris की क्या है कीमत?
भारतीय बाजार में Toyota Yaris की एक्स-शोरूम कीमत 8.96 लाख रुपये है।
भारत में Toyota Yaris Facelift का इंतजार
टोयोटा ने हाल ही में अपनी Toyota Yaris सिडान के फेसलिफ्ट वर्जन को फिलीपींस में लॉन्च किया था। इसके 1.3 बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6,71,000 फिलीपीनी पेसो है, जो भारतीय करेंसी में करीब 10.16 लाख रुपये है। वहीं, इसके 1.5 G CVT टॉप वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10,56,000 फिलीपीनी पेसो, जो भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 15.99 लाख रुपये है। हालांकि, यह कार भारत में कब लॉन्च होगी इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।