सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hyundai Venue and Maruti Vitara Brezza rival Tata Nexon launched new XZ+ variant

Hyundai Venue को टक्कर देने Tata Nexon का नया वेरियंट लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार फीचर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 07 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue and Maruti Vitara Brezza rival Tata Nexon launched new XZ+ variant
Tata Nexon XT+ - फोटो : Team-BHP
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै वेन्यू ने बिक्री के मामले में इस सेगमेंट में टॉप लीडर मारुति विटारा ब्रेजा को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑटो सेक्टर में मंदी के बावजूद वेन्यू की लोकप्रियता लगातार बरकरार है और इसके पीछे मुख्य वजह इंटरनेट कनेक्टेड एसयूवी होना है। वेन्यू से से मुकाबले के लिए टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन का नया वेरियंट लॉन्च किया है।

Trending Videos

XT वेरियंट को बंद किया

टीम-बीएचपी की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा नेक्सन का नया XT+ वेरियंट लॉन्च किया गया है, जबकि XT वेरियंट को बंद कर दिया गया है। XT+ के पेट्रोल और डीजल वेरियंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 8.02 लाख रुपये से लेकर 8.87 लाख रुपये तक है। न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नए वेरियंट में LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, LED टेल लाइट्स, रूफ रेल्स, पावर फोल्डिंग ORVM, रिअर एसी वेंट्स  और फॉग लैंप्स दिए गए हैं। हालांकि इसमें अलॉय व्हील्स और शार्क फिन एंटिना नहीं मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Harman-Kardon का 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Hyundai Venue and Maruti Vitara Brezza rival Tata Nexon launched new XZ+ variant
Tata Nexon XT+ touch screen - फोटो : Team-BHP

नेक्सन XT+ में Harman-Kardon का बड़ा 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि XT में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। नया इंफोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है। टाट नेक्सन के XZ, XZ+ और XZA+ में 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। वहीं इसमें वॉयस कमांड के जरिए टेक्स्ट-व्हाट्सअप मैसेज को पढ़ने और रिप्लाई देने का फीचर है। टाटा नेक्सन XT+ में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 8.0 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है।
 

पेट्रोल वेरियंट में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन टर्बोचार्ज्ड इंजन

टाटा नेक्सन के पेट्रोल वेरियंट में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जबकि डीजल वेरियंट में 1.05 लीटर का रेवोटॉर्क इंजन मिलता है। नेक्सन का पेट्रोल इंजन 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि डीजल यूनिट 110 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। हालंकि इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता, केवल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का फीचर मिलता है।        
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed