{"_id":"5f2ea3c08ebc3e3cdd24d58c","slug":"mahindra-s-2020-thar-seen-on-roads-again-during-testing-see-what-s-special-in-spy-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्टिंग के दौरान फिर सड़कों पर नजर आई महिंद्रा की नई Thar, जानें कब होगी लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टेस्टिंग के दौरान फिर सड़कों पर नजर आई महिंद्रा की नई Thar, जानें कब होगी लॉन्च
Sat, 08 Aug 2020 09:22 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Sonu Pujari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra की नई जेनरेशन वाली Thar भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इसका काफी समय से इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी 2020 Thar को 15 अगस्त को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि कंपनी इसकी कीमत का खुलासा करेगी या नहीं है। बता दें कि महिंद्रा नए बीएस6 नॉर्म्स के कारण अपनी मौजूदा थार के मॉडल की भारत में बिक्री नहीं कर रही है। इसके मॉडल को टेस्टिंग के दौरान फिर से सड़कों पर देखा गया है। हालांकि, Mahindra की नई Thar तस्वीर में ढकी नजर आ रही है।
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Sonu Pujari/facebook
दरअसल फेसबुक पर सोनू पुजारी नाम के एक यूजर ने नई थार की तस्वीर को पोस्ट किया है। तस्वीर को देखने पर यह कहा जा सकता है कि नई थार पुराने वर्जन के मुकाबले ज्यादा बड़ी होगी। इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही डिजाइन पैटर्न मिलेगा। हालांकि, इसका स्टॉन्स और भी बोल्ड हो गया है। स्पाई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कार में फ्लैट बोनेट लिड और स्लेटेड ग्रिल डिजाइन दी गई है। इसके अलावा इसमें राउंड हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नया कैबिन मिलेगा।
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Sonu Pujari/facebook
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी 2020 Thar को दो मॉडल में लॉन्च कर सकती है। नई थार कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। इनमें हार्डटॉप और सॉफ्टटॉप शामिल होगा। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, क्रूज कंट्रोल सिस्टम और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Sonu Pujari/facebook
इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो पावर के लिए इसमें 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन मिलेगा। इसका इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। 4X2 और 4X4 दोनों ही वर्जन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे mStallion 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
2020 Mahindra Thar
- फोटो : Sonu Pujari/facebook
माना जा रहा है कि 15 अगस्त को पेश करने के बाद कंपनी इसकी बिक्री सितंबर में शुरू कर सकती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।