फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kozhikode Crash: 35 फीट गहरी खाई में गिरकर एयर इंडिया विमान के हुए दो टुकड़े, देखिए हादसे की भयावह तस्वीरें

Sat, 08 Aug 2020 06:13 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 08 Aug 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Kozhikode Plane Crash Know everything related to air india express accident photos show the destruction
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : PTI

एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार को कोझिकोड हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों सहित 18 लोग मारे गए। दुबई से आया बोइंग 737-800 विमान भारी बारिश में रनवे से फिसल गया और दो खंड हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। इससे इस बात का पता लगाने में मदद मिल सकती है कि विमान हवाईअड्डे से कैसे फिसला। 



इस बीच, हादसे में मारे गए एक यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्थिति और विकट हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने बचाव अभियान में जुटे सभी लोगों से एहतियातन पृथक-वास में रहने और अपनी जांच कराने को कहा है। आइए आपको दिखाते हैं हादसे की कुछ तस्वीरें। 

Kozhikode Plane Crash Know everything related to air india express accident photos show the destruction
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : PTI

कैसे हुआ था हादसा:
दुबई से 190 यात्रियों को लेकर आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम सात बजकर 40 मिनट पर भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसलकर 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए।

Kozhikode Plane Crash Know everything related to air india express accident photos show the destruction
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : PTI
हादसे की जांच जारी:
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विमानन कंपनी एवं विमानन नियामक डीजीसीए के शीर्ष अधिकारी यहां पहुंच रहे हे। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी विमान दुर्घटना के बाद की स्थिति एवं राहत कार्यों का जायजा लेने कोझिकोड पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह 'नागर विमानन के वरिष्ठ अधिकारियों और पेशेवरों' के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kozhikode Plane Crash Know everything related to air india express accident photos show the destruction
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : PTI

विमान के डीएफडीआर और सीवीआर मिले:
पुरी ने ट्वीट किया, 'दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया गया है। एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) मामले की जांच कर रहा है।' 

डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि ये उपकरण (डीएफडीआर और सीवीआर) विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पास हैं और इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Kozhikode Plane Crash Know everything related to air india express accident photos show the destruction
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : PTI

मुआवजे का एलान:
पुरी ने हादसे में मारे गए लोगों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की अंतरिम राहत दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मुआवजा उस राशि के अलावा दिया जाएगा, जो विभिन्न एजेंसियों, विमान के बीमा इत्यादि से मिल सकती है।

मंत्री ने कहा, ‘हवाईअड्डा प्राधिकरण, डीजीसीए, एएआईबी और अन्य सभी एजेंसियां सहयोग कर रही हैं। दो ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed