सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Maruti Electric Wagon R specification and mileage and know why you can't buy it even after launch

मारुति लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक WagonR, लेकिन नहीं खरीद पाएंगे आप, जानें क्या है वजह...

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 15 Aug 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Maruti Electric Wagon R specification and mileage and know why you can't buy it even after launch
Electric car wagon r
विज्ञापन

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग शुरू हो गई। पहले ह्यूंदै ने पहली लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना लॉन्च की, वहीं जल्द ही एमजी मोटर्स भी अपनी eZS नाम से इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली हैं। वहीं इसके बाद मारुति भी अपनी इलेक्ट्रिक वैगन आर को लॉन्च करेगी। फिलहाल इस कार की देशभर में टेस्टिंग जारी है। लेकिन खास बात यह होगी कि इस कार को आम आदमी नहीं खरीद पाएगा, जानते हैं क्या वजह...

Trending Videos

इलेक्ट्रिक कारें और बैटरी दोनों महंगे

मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने बिजनेस सीएनबीसी18 चैनल के साथ बातचीत में कहा कि इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बहुत ज्यादा होगी। वहीं इन कारों की बैटरी काफी महंगी है और ये कारें वही लोग खरीद पाएंगे, जो वाकई में इन्हें वहन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे लोग ही इलेक्ट्रिक कारें चला पा रहे हैं, जो बैटरी बदलने के अतिरिक्त खर्चे को भी वहन कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग रेंज बेहद कम

उनका कहना है कि वर्तमान में आ रही इलेक्ट्रिक कारों की ड्राइविंग रेंज बेहद कम है और चार्जिंग में ज्यादा वक्त भी लगता है। भार्गव ने बताया कि आने वाली इलेक्ट्रिक वैगन आर कैब चालकों जैसे ओला, उबर और सरकारी एजेसियों के लिए ही उपलब्ध होगी। वहीं निजी ग्राहक इस कार को नहीं खरीद सकेंगे। गौरतलब है कि टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक और महिंद्रा वेरिटो इलेक्ट्रिक भी फिलहाल कैब एग्रीगेटर्स ही खरीद सकते हैं।

10 लाख रुपये से ऊपर होगी कीमत

उन्होंने बताया कि निजी कार ग्राहकों को खरीदने के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि वैगन आर की कीमत शुरुआत में 10 लाख रुपये के नीचे नहीं होगी। वहीं ज्यादा कीमत और कम ड्राइविंग रेंज के चलते यह ग्राहकों के फायदे का सौदा नहीं होगा। इसकी ड्राइविंग रेंज सिंगल चार्जिंग में 200 किमी के आसपास होगी। खास बात यह है कि मारुति की इलेक्ट्रिक वैगन आर अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च की जा सकती है।

सीएनजी वाहनों पर करेगी फोकस

मारुति सुजुकी के चेयरमैन के मुताबिक फिलहाल मारुति का फोकस केवल सीएनजी वाहनों पर होगा और जब तक इलेक्ट्रिक कारें निजी कार ग्राहकों के लिए व्यवहारिक नहीं बन जाती, तब तक इनके बारे में सोचना बेकार है। मौजूदा वक्त में मारुति की ऑल्टो, वैगन आर, सिलेरियो, अर्टिगा और डिजायर का ही सीएनजी वेरियंट उपलब्ध है। वही जल्द ही डीजल कारों से मुकाबला करने के लिए मारुति डुअल फ्यूल ऑप्शंस के साथ कारें लॉन्च करेगी, जिनमें सीएनजी के साथ पेट्रोल का भी ऑप्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed