{"_id":"5ef848f08ebc3e433121e192","slug":"new-lamborghini-damaged-in-road-accident-20-minutes-after-leaving-the-showroom-the-price-was-around-two-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ की नई Lamborghini का केवल 20 मिनट के सफर में उड़ गए परखच्चे, लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2 करोड़ की नई Lamborghini का केवल 20 मिनट के सफर में उड़ गए परखच्चे, लोगों ने पकड़ लिया अपना सिर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई नई Lamborghini
- फोटो : Twitter/@WPY_RPU
विज्ञापन
एक लग्जरी कार को खरीदने में पूरी जिंदगी लग जाती है, लेकिन उसी कार को बर्बाद करने में केवल एक पल लगता है। हम कई ऐसी घटना सुनते हैं, जहां लग्जरी स्मार्टफोन या कार खरीदने वाले ग्राहक अभी इसका सही से इस्तेमाल भी नहीं किए होते हैं कि वो चीज या तो चोरी हो जाती है या फिर टूट जाती है या खराब हो जाती है। ऐसा ही एक वाक्या नई Lamborghini के ग्राहक के साथ भी हो गया, जहां कार को खरीदने के केवल 20 मिनट बाद ही उस कार का एक्सीडेंट हो गया।
Trending Videos
दरअसल इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक नई Lamborghini दुर्घटनाग्रस्त है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब महज कुछ मिनट पहले ही यह कार शोरूम से बाहर निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्वीट में, इंग्लैंड में वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने कहा कि एक नई नवेली कार अचानक से एक लेन में रुक गई, जिससे पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक लेन में Lamborghini के अचानक से रुकने के कारण पीछे से आ रही गाड़ी को ब्रेक लगाने का पूरा मौका नहीं मिला, जिससे यह हादसा हो गया। टक्कर के कारण Lamborghini का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर से कार का एक पहिया भी निकल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Lamborghini में कुछ मैकेनिकल खराबी आ गई थी, जिससे यह लेन में अचानक से रुक गई। पुलिस की तरफ से दुर्घटनाग्रस्त हुई दोनों कारों की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है।
बताया गया है कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार Lamborghini Huracan Spyder थी। इसकी कीमत करीब 266,325 अमेरिकी डॉलर है। भारतीय करेंसी के मुताबिक इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। हालांकि, अब इस बात की जांच की जा रही है कि नई कार में ऐसी खराबी आई कैसे।