{"_id":"671f98ef0cfc6a49370ce3f1","slug":"bmw-z4-convertible-car-stolen-from-shilpa-shetty-s-restaurant-in-mumbai-know-details-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BMW Z4: शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट से चोरी हुई लाखों की बीएमडब्ल्यू कार, चोर ने हैकिंग के जरिए अनलॉक की कार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW Z4: शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट से चोरी हुई लाखों की बीएमडब्ल्यू कार, चोर ने हैकिंग के जरिए अनलॉक की कार
Mon, 28 Oct 2024 07:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 07:30 PM IST
सार
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट की पार्किंग से करीब 80 लाख रुपये कीमत की लग्जरी BMW Z4 Convertible (बीएमडब्ल्यू Z4 कंवर्टिबल) कार चोरी हो गई। रिपो्र्ट के मुताबिक चोरों ने एडवांस्ड हैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
Stolen BMW and Shilpa Shetty
- फोटो : Twitter/@TheShilpaShetty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट, बैस्टियन की पार्किंग से करीब 80 लाख रुपये कीमत की लग्जरी BMW Z4 Convertible (बीएमडब्ल्यू Z4 कंवर्टिबल) कार चोरी हो गई। दादर स्थित रेस्टोरेंट में हुई वारदात से लोग हैरान हैं। कार के मालिक, बांद्रा के कारोबारी रुहान खान को रेस्टोरेंट से बाहर निकलने पर इस चोरी का पता चला और उन्होंने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में तुरंत एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
वैलेट पार्किंग में दी थी कार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांद्रा में रहने वाले 34 वर्षीय कंस्ट्रक्शन के कारोबारी रूहान खान रविवार को लगभग 1 बजे 'बैस्टियन' पहुंचे। अपनी कार की चाबियां वैलेट को सौंपने के बाद, उन्होंने और उनके दोस्तों ने वहां खाना खाया। हालांकि, जब सुबह 4 बजे के आसपास रेस्तरां बंद हुआ, तो खान को पता चला कि उनकी कार गायब है। एक अधिकारी ने कहा, "उन्हें यह जानकर झटका लगा कि उनकी कार पार्किंग स्थल से गायब हो गई है।"

कार हुई हैक
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वैलेट द्वारा बेसमेंट में वाहन पार्क करने के कुछ ही समय बाद, दो शख्त एक जीप कंपास एसयूवी में आए। रिपो्र्ट के मुताबिक चोरों ने एडवांस्ड हैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए, बीएमडब्ल्यू कार को अनलॉक किया। और पार्किंग क्षेत्र में एंट्री करने के कुछ ही मिनटों के भीतर कार लेकर भाग गए। चोरी की इस तुरंत हुई कार्रवाई ने 'बास्टियन' और इसी तरह के स्थानों पर सुरक्षा उपायों के बारे में चिंताएं पैदा कर दी हैं। इसके साथ ही, यह सवाल भी खड़ा हुआ है कि वाहन कंपनियां अपनी बेशकीमती कारों के सुरक्षा फीचर्स को लेकर भले ही कितने भी दावे करें। लेकिन चोरों से कारों की सुरक्षा एक चिंता की बात है।

इंजन पावर
चोरी हुई कार की बात करें तो, बीएमडब्ल्यू Z4 में स्पोर्ट्स कार की डायनैमिक के साथ रोडस्टर का कंबिनेशन देखने को मिलता है। इस कार में 340 hp का अधिकमत पावर जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।

पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और चोरी की गई गाड़ी की गतिविधियों पर नजर रखने और इसमें शामिल संदिग्धों की पहचान करने के लिए आस-पास के निगरानी कैमरों से फुटेज का विश्लेषण कर रही है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो चोरी के अपराधों से संबंधित है।