सब्सक्राइब करें

Toyota Glanza CNG: टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी के लिए शुरू हुई बुकिंग, जल्द होगी लॉन्च, जानें पूरी डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 04 Nov 2022 12:34 PM IST
सार

जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से जल्द ही प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को सीएनजी अवतार में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने सीएनजी ग्लैंजा के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bookings started for Toyota Glanza CNG, will be launched soon, know full details
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota Bharat

भारत में लगातार पेट्रोल-डीजल जैसे परपंरागत ईंधन की जगह वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों पर कंपनियां जोर दे रही हैं। इसी क्रम में जापानी कार कंपनी टोयोटा भी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को सीएनजी के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कुछ डीलरशिप पर सीएनजी ग्लैंजा के लिए बुकिंग भी ली जा रही है।

जल्द आएगी सीएनजी ग्लैंजा

Bookings started for Toyota Glanza CNG, will be launched soon, know full details
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota Bharat

मारुति बलेनो के सीएनजी में लॉन्च होने के बाद अब टोयोटा भी ग्लैंजा को जल्द ही सीएनजी के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। सीएनजी वाली ग्लैंजा को ई-सीएनजी का नाम दिया जा सकता है। कंपनी से फिट होने के बाद बाजार में जल्द ही इसे उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान

कितने वैरिएंट में मिलेगा सीएनजी का विकल्प

Bookings started for Toyota Glanza CNG, will be launched soon, know full details
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota Bharat

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएनजी वाली ग्लैंजा को सभी वैरिएंट्स में नहीं उतारा जाएगा। ग्लैंजा में एस, जी और वी वैरिएंट में ही सीएनजी की पेशकश की जा सकती है। इसके बेस वैरिएंट ई में सीएनजी को लाने की उम्मीद काफी कम है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना हो सकता है दाम

Bookings started for Toyota Glanza CNG, will be launched soon, know full details
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota Bharat

कंपनी की ओर से अभी सीएनजी ग्लैंजा पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके दाम पेट्रोल के मुकाबले करीब 90 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक महंगी हो सकती है। मौजूदा समय में ग्लैंजा के एस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ग्लैंजा सीएनजी का एस वैरिएंट करीब नौ लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के आस-पास हो सकता है। वहीं इसके जी वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपये के आस-पास और वी वैरिएंट वाली सीएनजी ग्लैंजा की एक्स शोरूम कीमत 10.30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन

कैसा होगा इंजन

Bookings started for Toyota Glanza CNG, will be launched soon, know full details
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : Toyota Bharat

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा ग्लैंजा सीएनजी में चार सिलेंडर का 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन होगा। इससे सीएनजी मोड में 76 बीएचपी और 98.5 बीएचपी का न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। ग्लैंजा सीएनजी को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed