फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंपर डिस्काउंट पर भारी पड़ रहा है कोरोना वायरस, कार शोरूम्स को नहीं मिल रहे ग्राहक

Thu, 19 Mar 2020 12:49 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 19 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Bumper discount is available on vehicles but Customers not available due to Corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AmarUjala (फाइल)
दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस ने खौफ पैदा कर दिया है। इसका असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी पड़ा है। BS4 वाहनों पर बंपर डिस्काउंट के बावजूद शोरूम्स में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। बता दें कि इन वाहनों को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च है। देश में एक अप्रैल से केवल BS6 उत्सर्जन मानक वाले वाहन ही बिकेंगे।
Bumper discount is available on vehicles but Customers not available due to Corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AmarUjala
इसे देखते हुए कंपनियां इन वाहनों को बेचने के लिए बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। बता दें कि कंपनिया बाइक और कारों पर दस हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं अगर कंपनियां यह स्टॉक नहीं बेच पाती हैं, तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। क्योंकि अप्रैल से इन्हें बेचना गैरकानूनी होगा। 
Bumper discount is available on vehicles but Customers not available due to Corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Justdial
इससे पहले कंपनियों को एक साल का वक्त मिला था कि वह अपने सभी प्रोडक्ट्स को BS6 इंजन में अपग्रेड कर सकें। इसके बाद कंपनियों ने ऐसा किया भी, लेकिन 2019 की मंदी के चलते BS4 वाहनों का स्टॉक अभी भी क्लियर नहीं हो सका है। वहीं अब कोरोना के खौफ के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं, इसके चलते भी वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई है। इस वजह से कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bumper discount is available on vehicles but Customers not available due to Corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अच्छे ऑफर भी दे रही हैं। लेकिन इसका भी कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। जहां पहले कंपनियां कारों की खरीद पर तीन साल की वारंटी ऑफर किया करती थीं। वहीं अब ये कंपनियां BS4 कार पर पांच साल की वारंटी भी ऑफर कर रही हैं। इसके लिए ग्राहकों को अलग से भी कोई रकम नहीं चुकानी है।
विज्ञापन
Bumper discount is available on vehicles but Customers not available due to Corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
यही नहीं कंपनिंया अब बिक्री बढ़ाने के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक की एसेसरीज भी दे रही हैं। कंपनियों का कहना है कि यह ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा है, क्योंकि इससे पहले ग्राहकों को इन एसेसरीज के लिए भुगतान करना पड़ता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed