{"_id":"6391af47aff9e87062090753","slug":"buying-a-car-in-the-new-year-will-be-costlier-car-companies-and-banks-announced-new-policies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Price: नए साल में कार खरीदने पर पड़ेगी दोहरी मार, कंपनियों से लेकर बैंक ने की यह घोषणा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Price: नए साल में कार खरीदने पर पड़ेगी दोहरी मार, कंपनियों से लेकर बैंक ने की यह घोषणा
देश में कुछ लोग नए साल पर कार खरीदना पसंद करते हैं। ऐसा करना कई मामलों में फायदेमंद भी होता है। लेकिन साल 2023 में कार खरीदने पर ग्राहकों को दोहरी मार पड़नी तय है। आखिर किस तरह से नए साल में कार खरीदना डबल महंगा हो जाएगा। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
कैसे पड़ेगी दोहरी मार
2 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर से कार कंपनियों की ओर से कारों के दाम बढ़ाए जाने की घोषणा की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से हाल में कार लोन को भी महंगा कर देने की घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि नए साल में नई कार खरीदने वालों पर दोहरी मार पड़नी तय है।
कार कंपनियों की ओर से नए साल से पहले ही कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की जा रही है। मारुति, किया, मर्सिडीज, ऑडी, रेनो, एमजी, टाटा जैसी कंपनियों की ओर से इसकी जानकारी दे दी गई है कि एक जनवरी 2023 से कारों को खरीदने पर ज्यादा कीमत देनी होगी।
सभी कार कंपनियों के मुताबिक कच्चे माल की लागत सहित कई कारणों से नए साल में कारों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनियों का कहना है कि लंबे समय तक बढ़ी हुई लागत को आगे वहन करना कंपनियों के लिए संभव नहीं है इसलिए नए साल से कारों के दाम में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
बुधवार को ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद जानकारी दी गई कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 35 बेसिस पांइट्स का इजाफा किया गया है। जिसके बाद यह साफ हो गया कि कार लोन महंगा हो जाएगा। जिसके बाद नई कार को खरीदने पर पहले के मुकाबले ज्यादा ईएमआई देनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।