सब्सक्राइब करें

Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड दुनिया के बाजारों में पसार रही है पांव, ब्राजील में खोला नया सीकेडी असेंबली प्लांट

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Starts Operations At Its New Ckd Assembly Plant In Brazil Royal Enfield International Market
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
चेन्नई स्थित परफॉर्मेंस बाइक बनाने के लिए मशहूर Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी दुनियाभर में लगातार अपने पैर पसार रही है। लेटेस्ट अपडेट में ब्रांड के अपने ग्लोबल फुटप्रिंट का विस्तार करते हुए ब्राजील में स्थित अपनी नई सीकेडी असेंबली प्लांट में कामकाज शुरू करने का एलान किया है। चेन्नई स्थित मोटरसाइकिल दिग्गज का चौथा कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) (सीकेडी) असेंबली प्लांट है। इसके अलावा कंपनी ने सीकेडी प्लांट थाईलैंड, कोलंबिया और अर्जेंटीना में हैं। नए प्लांट आने वाले महीनों में योजनाबद्ध नए लॉन्च के साथ लैटिन अमेरिका क्षेत्र के लिए रॉयल एनफील्ड की योजनाओं में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
Trending Videos
Royal Enfield Starts Operations At Its New Ckd Assembly Plant In Brazil Royal Enfield International Market
B Govindarajan, CEO - Royal Enfield at the company's new CKD facility in Brazil - फोटो : Royal Enfield
नए प्लांट के उद्घाटन के मौके पर, रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी गोविंदराजन ने कहा, "रॉयल एनफील्ड विश्व स्तर पर मिडलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट को विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। अमेरिका क्षेत्र, यूरोप और एशिया-प्रशांत जैसे बाजारों में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, इन बाजारों के करीब होना और व्यवसाय को बढ़ाना हमारा रणनीतिक इरादा रहा है। हमने कुछ साल पहले इस यात्रा की शुरुआत की थी और थाईलैंड में और लैटिन में अर्जेंटीना और कोलंबिया में रणनीतिक असेंबली सुविधाएं स्थापित की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Starts Operations At Its New Ckd Assembly Plant In Brazil Royal Enfield International Market
Royal Enfield management inaugurates new CKD plant in Manaus, Brazil - फोटो : Royal Enfield
ब्राजील रॉयल एनफील्ड के लिए एक बहुत मजबूत बाजार रहा है, और जल्द ही भारत के बाहर हमारे लिए सबसे बड़ा एकल बाजार बनने की ओर अग्रसर है। हमने यहां ब्राजील में 2019 के बाद से 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी है। हम यहां ब्राजील में विश्व स्तर पर अपनी चौथी सीकेडी सुविधा शुरू करके बहुत खुश हैं और यह क्षेत्र और बाजार की क्षमता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और बाजार में राइडिंग के प्रति उत्साही लोगों के हमारे बढ़ते समुदाय का सबूत है। हमें विश्वास है कि यह प्लांट हमें बढ़ती मांग को कुशलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम बनाते हुए यहां ब्राजील में मिड-सेगमेंट मार्केट को विकसित करने में मदद करेगी।" 
Royal Enfield Starts Operations At Its New Ckd Assembly Plant In Brazil Royal Enfield International Market
Royal Enfield's new CKD plant in Brazil - फोटो : Royal Enfield
भारत से सीकेडी किट के रूप में होगी एक्सपोर्ट
नए सीकेडी प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 15,000 यूनिट्स से ज्यादा होगी और यह ब्राजील में अमेजॉनस राज्य की राजधानी मनौस में स्थित है। क्लासिक 350, मीटियोर 350, हिमालयन और इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मोटरसाइकिलों जैसी आरई की पूरी लाइन-अप के लिए प्लांट में एक स्थानीय इंजन असेंबली होगी। यह कहना सुरक्षित है कि भविष्य में और ज्यादा मॉडलों के पोर्टफोलियो में शामिल होने के लिए पर्याप्त जगह है। नया प्लांट ब्राजील के बाजार के लिए डिलीवरी टाइम को जल्दी करने का वादा करता है। इन बाइक्स को भारत में बनाया जाएगा और तमिलनाडु में निर्माता के भारतीय प्लांट से सीकेडी किट के रूप में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
Royal Enfield Starts Operations At Its New Ckd Assembly Plant In Brazil Royal Enfield International Market
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : Royal Enfield
टॉप-5 में पहुंची RE
रॉयल एनफील्ड ने 2017 में ब्राजील के बाजार में कदम रखा था और उसके बाद से अमेरिका क्षेत्र में काफी प्रगति की है। कंपनी का कहना है कि यह इस समय ब्राजील, अर्जेंटीना, कोलंबिया, मैक्सिको और उत्तरी अमेरिका जैसे बाजारों में मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट (250-750 सीसी) में टॉप-5 खिलाड़ियों में से एक है। नए प्लांट से आने वाले वर्षों में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों की बढ़ती मांग को पूरा करने की उम्मीद है, जबकि ब्रांड इस क्षेत्र में अपने बिक्री नेटवर्क का भी विस्तार करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed