सब्सक्राइब करें

Hill Driving: पहाड़ों पर ड्राइविंग होती है खूबसूरत लेकिन चुनौतीपूर्ण, इन पांच जरूरी बातों की न करें अनदेखी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 02:37 PM IST
सार

अगर आपने भी कभी पहाड़ों में अपनी कार चलाने का सपना देखा है, तो इन जरूरी नियमों को जरूर अपनाएं। वरना यह अनुभव खतरनाक भी हो सकता है।

विज्ञापन
car hill driving tips in hindi driving tips for beginners
Car Driving in Hills - फोटो : AI
बहुत से लोग पहाड़ों में गाड़ी चलाने का सपना देखते हैं। हरे-भरे घुमावदार रास्तों से होकर गुजरना, तीखे मोड़ और हेयरपिन बेंड को पार करना रोमांचक जरूर लगता है, लेकिन ये सफर उतना आसान नहीं जितना लगता है। मैदानों में चलने वाले ड्राइवरों के लिए पहाड़ों में गाड़ी चलाना थोड़ा अलग अनुभव होता है। इसलिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।


अगर आपने भी कभी पहाड़ों में अपनी कार चलाने का सपना देखा है, तो इन जरूरी नियमों को जरूर अपनाएं। वरना यह अनुभव खतरनाक भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne Turbo GT: दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन एसयूवी बनी कैयेन टर्बो जीटी, यास मरीना F1 सर्किट पर बनाया नया रिकॉर्ड
Trending Videos
car hill driving tips in hindi driving tips for beginners
Car Driving in Hills - फोटो : AI
हॉर्न और लाइट का सही इस्तेमाल करें
पहाड़ों में ड्राइविंग करते वक्त आपकी गाड़ी की लाइट और हॉर्न बहुत अहम रोल निभाते हैं। जब आप किसी तीखे मोड़ या ब्लाइंड बेंड के पास पहुंच रहे हों, तो उससे पहले ही हॉर्न बजाएं, ताकि सामने से आ रही गाड़ियों को आपकी मौजूदगी का पता चल सके। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में कोहरा और कम विजिबिलिटी आम बात होती है। इसलिए हेडलाइट और फॉग लाइट का सही इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ आपकी खुद की विजिबिलिटी बढ़ेगी, बल्कि सामने से आने वाले ड्राइवर भी आपको देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें - Tesla Robotaxi: आखिरकार आ गई टेस्ला रोबोटैक्सी, लेकिन इसकी सवारी करने के लिए आपको चाहिए खास निमंत्रण, जानें क्यों
विज्ञापन
विज्ञापन
car hill driving tips in hindi driving tips for beginners
Car Driving in Hills - फोटो : AI
बैटरी पर ज्यादा लोड न डालें
अगर आपकी गाड़ी छोटी या पुरानी है, तो पहाड़ों में उसे चलाते वक्त बैटरी पर ज्यादा लोड डालने से बचें। बहुत सारे इलेक्ट्रिक एक्सेसरीज जैसे म्यूजिक सिस्टम, फोन चार्जर, एसी चलाने से बैटरी पर और फिर इंजन पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है। खासकर तब, जब आपकी गाड़ी पहले से ही ऊंचाई की वजह से ज्यादा मेहनत कर रही हो।

यह भी पढ़ें - MG Windsor Pro: एमजी विंडसर प्रो का नया एक्सक्लूसिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स
car hill driving tips in hindi driving tips for beginners
Car Driving in Hills - फोटो : AI
ओवरटेक करने की गलती न करें
मैदानी रास्तों पर जब जरूरत हो तो ओवरटेक करना ठीक है, लेकिन पहाड़ों में यह बहुत बड़ा जोखिम बन सकता है। यहां सड़कें संकरी होती हैं और मोड़ अचानक आते हैं। ऐसे में ओवरटेक करने की कोशिश जानलेवा हो सकती है। याद रखें, चढ़ाई पर जा रही गाड़ियों को प्राथमिकता मिलती है। अगर आप उतराई की ओर हैं और सामने से कोई गाड़ी आ रही है, तो साइड में रुककर उसे रास्ता देना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Honda X-ADV 750: होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर X-ADV 750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
car hill driving tips in hindi driving tips for beginners
Car Driving in Hills - फोटो : Freepik
गियर का समझदारी से इस्तेमाल करें
यह एक बहुत ही जरूरी नियम है। अगर आप किसी चढ़ाई को पहले गियर में चढ़ रहे हैं, तो उसी उतराई में भी उसी गियर में नीचे उतरें। यानी, जिस गियर में आप चढ़ाई कर रहे हैं, उसी गियर में उतराई भी करें। इससे गाड़ी पर ज्यादा कंट्रोल रहता है और अचानक स्पीड बढ़ने का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Bolero Bold Edition: महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed