सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car USB Port: Charging and Music Stopped Working Due Faulty USB Port? Try These Methods Before Visiting Servic

Car USB Port: USB पोर्ट खराब होने से रुक गया है चार्जिंग और म्यूजिक? सर्विस सेंटर जाने से पहले आजमाएं ये तरीके

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 29 Mar 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

How to repair car charging port at home: ड्राइविंग के दौरान नेविगेशन और मनोरंजन के लिए USB पोर्ट काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अक्सर लोग पोर्ट खराब होने पर सीधे सर्विस सेंटर दौड़ते हैं, जबकि कई बार समस्या बहुत छोटी होती है जिसे आप खुद ठीक कर सकते हैं। धूल-मिट्टी से लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट तक, कई ऐसे कारण हैं जो आपके कारप्ले या एंड्रॉयड ऑटो  के कनेक्शन को बाधित करते हैं।
 

Car USB Port: Charging and Music Stopped Working Due Faulty USB Port? Try These Methods Before Visiting Servic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

कार का यूएसबी पोर्ट काम न करने के पीछे हमेशा हार्डवेयर की खराबी नहीं होती। खराब डाटा केबल, फ्यूज बॉक्स में समस्या, पोर्ट के अंदर जमा धूल-मिट्टी, या पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से भी कनेक्शन टूट सकता है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना किसी खर्च के इस समस्या को घर पर ही सुलझा सकते हैं।
Trending Videos


 खराब USB पोर्ट को ठीक करने के 5 तरीके

1. केबल की जांच करें 
सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि समस्या पोर्ट में है या आपकी केबल में। इसके लिए हमेशा फोन के साथ आने वाली ओरिजिनल केबल या अच्छी क्वालिटी की ब्रांडेड डाटा केबल का उपयोग करें। अगर कार में दूसरा पोर्ट है, तो वहां चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. पोर्ट की सफाई 
अक्सर पोर्ट के अंदर धूल, रेशे या खाने-पीने की चीजों के बारीक कण फंस जाते हैं जो कनेक्शन को रोक देते हैं। इसके लिए समाधान है कि आप एक टूथपिक या कॉटन-बड से सावधानीपूर्वक पोर्ट की गंदगी निकाल सकता है। आप कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

3. फ्यूज बॉक्स चेक करें
अगर यूएसबी पोर्ट के साथ कार का रेडियो या सिगरेट लाइटर पोर्ट भी काम नहीं कर रहा, तो समझ लीजिए कि फ्यूज उड़ गया है। इसके लिए कार के फ्यूज बॉक्स (स्टीयरिंग के नीचे या बोनट में) को खोलें और खराब फ्यूज को उसी रेटिंग के नए फ्यूज से बदल दें।

4. डाटा ट्रांसफर परमिशन 
कई बार पोर्ट सही होता है, लेकिन फोन की सेटिंग्स में डाटा ट्रांसफर की अनुमति नहीं होती। इसके लिए समाधान है कि आप अपने नए फोन को कनेक्ट करते समय स्क्रीन पर आने वाले Allow Data Transfer पॉप-अप को ओके करें।

5. सॉफ्टवेयर अपडेट 
पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए स्मार्टफोन के बीच कंपैटिबिलिटी की समस्या आ सकती है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके फोन का ओएस (OS) और कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम लेटेस्ट वर्जन पर अपडेटेड हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed