{"_id":"64464b540523f379f40ccf98","slug":"cars-and-suv-under-10-lakh-with-diesel-engine-option-mahindra-thar-tata-altroz-mahindra-xuv300-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cars Under 10 Lakh: 10 लाख से कम कीमत में मिलती हैं ये डीजल कारें, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Cars Under 10 Lakh: 10 लाख से कम कीमत में मिलती हैं ये डीजल कारें, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 24 Apr 2023 03:07 PM IST
सार
भारतीय बाजार में कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। कम बजट में कुछ ऐसी डीजल कारें ऑफर की जाती हैं जिनमें फीचर्स भी बेहतर मिलते हैं। दस लाख की कीमत में ऐसी पांच कारें मिलती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Tata Altroz DCA Automatic Car
- फोटो : Tata Motors
कम कीमत में कई कंपनियों की ओर से बेहतरीन डीजल कारों को ऑफर किया जाता है। बजट के साथ ही अगर आपको प्रीमियम लुक और फीचर्स वाली कार चाहिए। तो हम आपको इस खबर में ऐसी ही पांच डीजल कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी कीमत दस लाख रुपये या उससे कम है।
Trending Videos
टाटा अल्ट्रोज
2 of 6
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर अल्ट्रोज को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में यह कार मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों को कड़ी चुनौती देती है। बेहतरीन लुक्स के साथ ही इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी में भी यह कार काफी दमदार है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.99 लाख रुपये से हो जाती है।
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी300 को भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट जैसी एसयूवी के साथ होता है। इस एसयूवी को 9.90 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ घर लाया जा सकता है।
किआ की ओर से सोनेट को भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। एसयूवी में पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 9.95 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ हो जाती है।
महिंद्रा की ओर से बोलेरो नियो को भी डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें मिलने वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 73.5 किलोवॉट की पावर मिलती है। वहीं फीचर्स के तौर पर इसमें माइक्रो हाइब्रिड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ब्लू सेंस एप मिलते हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 9.62 लाख रुपये से हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।