{"_id":"6446381f489dbcffd4076867","slug":"sachin-tendulkar-favorite-cars-maruti-800-bmw-i8-ferrari-nissan-gtr-bmw-x5-porshe-911-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sachin Tendulkar: ये हैं सचिन तेंदुलकर की पसंदीदा कारें, मारुति से लेकर फरारी तक हैं शामिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Sachin Tendulkar: ये हैं सचिन तेंदुलकर की पसंदीदा कारें, मारुति से लेकर फरारी तक हैं शामिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:03 PM IST
सार
सफल क्रिकेटर्स में शामिल सचिन तेंदुलकर को कारों से काफी लगाव है। उनकी पसंदीदा कारों में मारुति से लेकर फरारी तक शामिल हैं। सचिन को कौन सी कारें पसंद हैं। आइए जानते हैं।
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है। भारत के सबसे सफल क्रिकेटर्स में शामिल सचिन को कारों का कितना ज्यादा शौक है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं, साथ ही हम इस खबर में उनकी कुछ पसंदीदा कारों की जानकारी साझा कर रहे हैं।
Trending Videos
मारुति 800
2 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर की सबसे पहली कार मारुति 800 थी। सचिन ने कई बार बताया है कि मारुति की 800 उनके लिए काफी खास कार थी। इसके बाद भी उन्हें कई कार तोहफे में मिलीं या फिर उन्होंने खरीदीं लेकिन यह कार उनके लिए हमेशा काफी खास रहेगी। इसके बाद उन्होंने मारुति की सेडान कार 1000/एस्टीम को भी खरीदा था।
जर्मन कार मेकर बीएमडब्ल्यू की ओर से इलेक्ट्रिक कार के तौर पर आई-8 को पेश किया गया था। जिस समय सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे। सचिन बीएमडब्ल्यू के ब्रॉन्ड अंबेसडर भी रह चुके हैं। ऐसे में उनके पास कंपनी की कई कारें हैं। 2015 में इस कार की कीमत 2.29 करोड़ रुपये थी।
बीएमडब्ल्यू की दूसरी कार एम6 ग्रैन कूपे भी सचिन तेंदुलकर के पास थी। इसे साल 2014 के दौरान लॉन्च किया गया था। जिस समय इसकी कीमत 1.75 करोड़ रुपये थी। चार दरवाजों वाली 6सीरीज पर आधारित एम6 ग्रैन कूपे भी कंपनी की हाई परफॉर्मेंस कूपे है।
इस लिस्ट में अगली कार फरारी है। सचिन के पास फरारी 360 मेडोना भी रह चुकी है। फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर ने सचिन को यह कार गिफ्ट दी थी। सचिन की यह कार फरारी की सवारी फिल्म में भी दिख चुकी है। 2011 में सचिन ने इसे बेच दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।