सब्सक्राइब करें

Car Care Tips: मॉडर्न डीजल कारों में आता है खास फिल्टर, इस तरह रखें ध्यान, नहीं होगा ज्यादा प्रदूषण

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 28 Aug 2023 10:26 AM IST
सार

प्रदूषण को कम करने के लिए डीजल वाहनों में भी खास तरह के फिल्टर का उपयोग किया जाता है। यह किस तरह का फिल्टर होता है और इसका ध्यान कैसे रखा जाए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
diesel particulate filter comes in modern diesel cars, helps in reducing pollution, know details
कार से निकलता धुआं - फोटो : सोशल मीडिया

मॉडर्न डीजल कारों में कंपनियों की ओर से एक खास तरह के फिल्टर को लगाया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि यह कौन सा फिल्टर होता है और इससे किस तरह से फायदा मिलता है। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इससे किस तरह से प्रदूषण कम होता है।

Trending Videos
diesel particulate filter comes in modern diesel cars, helps in reducing pollution, know details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आता है फिल्टर
पेट्रोल के मुकाबले डीजल वाहन ज्यादा प्रदूषण करते हैं। लेकिन नई डीजल कारों और अन्य वाहनों में कंपनियां एक खास तरह के फिल्टर का उपयोग करती हैं। इस फिल्टर के कारण डीजल वाहनों से प्रदूषण काफी कम हो जाता है। इस फिल्टर को डीपीएफ यानि कि डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर कहा जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन
diesel particulate filter comes in modern diesel cars, helps in reducing pollution, know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होता है डीपीएफ
डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर को सिर्फ डीजल वाहनों में ही लगाया जाता है। इसका काम वाहन से निकलने वाले प्रदूषित कणों को रोकना और कम प्रदूषण करना होता है। यह इंजन से आने वाले धुएं को फिल्टर करता है। इस फिल्टर को कंपनियों की ओर से वाहन के एग्जॉस्ट सिस्टम में लगाया जाता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
diesel particulate filter comes in modern diesel cars, helps in reducing pollution, know details
कार से काला धुआं - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे करता है काम
डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर को वाहन के एग्जॉस्ट में लगाया जाता है। जब भी वाहन को स्टार्ट किया जाता है तो इंजन से लगातार धुआं बाहर की ओर निकलता है। लेकिन इस फिल्टर के कारण धुएं से निकलने वाले हानिकारक और प्रदूषित कण बाहर नहीं निकल पाते।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन
diesel particulate filter comes in modern diesel cars, helps in reducing pollution, know details
कार सर्विस करवाएं - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे रखें ध्यान
लंबे समय तक वाहन के उपयोग के कारण यह फिल्टर धीरे-धीरे ब्लॉक होने लगता है और धुआं पहले के मुकाबले कम मात्रा में निकलता है। जिससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ने के कारण कई पार्ट्स के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में डीपीएफ को निश्चित अवधि के बाद साफ करवाना चाहिए। या फिर सर्विस के समय पर भी इसे चेक करवाना चाहिए। अगर जरूरी हो तो इसकी सफाई करवानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed