पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   E20 Petrol Row Grows as Ramayan’s 'Lakshman' Sunil Lahri Demands Fuel Choice

E20 Petrol: रामायण के 'लक्ष्मण' ने उठाए सवाल, सरकार से की बड़ी अपील- लोगों को मिलना चाहिए विकल्प!

Tue, 07 Jul 2026 01:08 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 07 Jul 2026 01:08 PM IST
सार

Ramayan Actor Said E20 Should Be A Choice: E20 पेट्रोल को लेकर देश में जारी बहस के बीच रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने सरकार से लोगों को विकल्प देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों को यह चुनने की आजादी होनी चाहिए कि वे सामान्य पेट्रोल इस्तेमाल करना चाहते हैं या इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल। सुनील लहरी ने पुराने वाहनों की E20 अनुकूलता को लेकर भी चिंता जताई है। 

विज्ञापन
E20 Petrol Row Grows as Ramayan’s 'Lakshman' Sunil Lahri Demands Fuel Choice
रामायण के 'लक्ष्मण' ने उठाए सवाल - फोटो : एआई

विस्तार

20% इथेनॉल मिक्स पेट्रोल जिसे हम E20 पेट्रोल के नाम से जानते हैं, इन दिनों बड़ी चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है। एक तरफ सरकार इसे पर्यावरण और देश के लिए फायदेमंद बता रही है, तो वहीं दूसरी तरफ आम जनता अपनी गाड़ियों के खराब होने से परेशान है।

विज्ञापन


लगातार आ रही इंजन खराब होने और माइलेज गिरने की शिकायतों के बीच अब रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का मशहूर किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई है।

विज्ञापन


सुनील लहरी ने सरकार से क्या की अपील?

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके सरकार से सीधी अपील की है। उनका कहना है कि E20 पेट्रोल को जनता पर जबरदस्ती नहीं थोपना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को विकल्प मिलनी चाहिए। यानी ग्राहक खुद तय कर सके कि उसे अपनी गाड़ी में नॉर्मल पेट्रोल डलवाना है या E20 वाला पेट्रोल।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी गाड़ियों के लिए क्यों खतरनाक है E20 पेट्रोल?

ऑटोमोबाइल के नजरिए से सुनील लहरी ने एक बहुत अहम तकनीकी बात भी शेयर की। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने बड़ी कार कंपनियों के चीफ मैकेनिक और इंजीनियरों से बात की है। इंजीनियरों के मुताबिक मुख्य समस्या यह है:

  • नमी की समस्या: इथेनॉल में नमी होती है। जब यह पेट्रोल इंजन में जाता है, तो इंजन के अंदरूनी पार्ट्स को खराब करने लगता है।
  • 2024 से पहले की गाड़ियां खतरे में: साल 2024 से पहले बनी गाड़ियां इथेनॉल को सपोर्ट करने के लिए नहीं बनाई गई थीं। इसलिए पुरानी गाड़ियों में इसके इस्तेमाल से इंजन सीज होने या ब्रेक डाउन का खतरा ज्यादा है।
  • नई गाड़ियां सुरक्षित: 2024 और इसके बाद बन रही गाड़ियां हैं, इसलिए नई गाड़ियों के मालिकों को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)




इन मशहूर हस्तियों की गाड़ियां भी हो चुकी हैं खराब

सोशल मीडिया पर आम लोगों के साथ-साथ कई जाने-माने चेहरों ने भी खराब पेट्रोल से गाड़ी के इंजन में आई खराबी की शिकायत की है:

  • अभिनय शर्मा: हाल ही में देश के मशहूर मैथ के टीचर अभिनय सर की गाड़ी बीच रास्ते में चलते-चलते अचानक बंद हो गई। सर्विस सेंटर ले जाने पर बताया गया कि गाड़ी में खराब पेट्रोल डलने की वजह से इंजन में बड़ी खराबी आ गई है। आपको बता दें कि अभिनय सर यूट्यूब पर भी खासे मशहूर हैं
  • मनीष कश्यप: इससे पहले बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी एक वीडियो शेयर किया था। उनकी गाड़ी का इंजन भी सर्विस सेंटर में खुला पड़ा था और मैकेनिक ने इसकी वजह खराब पेट्रोल बताई थी। मनीष ने इसके लिए सीधा आरोप E20 पेट्रोल और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर लगाया था।

E20 पेट्रोल को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। लोगों का साफ कहना है कि जब तक पुरानी गाड़ियां सड़कों पर चल रही हैं, तब तक पेट्रोल पंपों पर 100% शुद्ध पेट्रोल का विकल्प भी मौजूद रहना चाहिए, ताकि लाखों रुपये की गाड़ियों के इंजन सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed