सब्सक्राइब करें

Electric Plane: इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और कार अब हुए पुराने, आ रहा इलेक्ट्रिक प्लेन, जानें पूरी डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 01 Oct 2022 12:46 PM IST
सार

अब तक आपने इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और कार के बारे में ही सुना होगा। अगर हम कहें कि जल्द ही बिजली से चलने वाले प्लेन भी आ सकते हैं तो आप क्या सोचेंगे। जी हां अब जल्द ही दुनियाभर में इलेक्ट्रिक प्लेन मौजूदा प्लेन की जगह ले सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Electric bikes, scooters and cars are now old, electric plane alice coming
एलिस इलेक्ट्रिक प्लेन - फोटो : eviation
दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक प्लेन से आसमान में सफलतापूर्वक उड़ान भरी है। जीरो एमिशन वाले विमान ने 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरी। ये उड़ान आठ मिनट की रही।


 
Trending Videos

कितनी है क्षमता

Electric bikes, scooters and cars are now old, electric plane alice coming
एलिस इलेक्ट्रिक प्लेन - फोटो : eviation
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में 640 किलोवॉट की मोटर दी गई है। इस मोटर को ईवी कार या फोन जैसी बैटरी तकनीक से चार्ज किया जा सकता है। 30 मिनट की चार्जिंग के बाद नौ यात्रियों को लेकर एलिस एक घंटे से दो घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम होगा। परंपरागत विमान में इंजन लगा होता है जो एविएशन फ्यूल से चलता है। विमान चलाने पर ये फ्यूल जलता है और प्रदूषण करता है। लेकिन इलेक्ट्रिक विमान बिजली से चार्ज होने के बाद चलता है जिससे प्रदूषण नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है स्पीड 

Electric bikes, scooters and cars are now old, electric plane alice coming
एलिस इलेक्ट्रिक प्लेन - फोटो : eviation
इलेक्ट्रिक विमान एलिस की अधिकतम क्रूज स्पीड 250 समुद्री मील या 287 मील प्रति घंटा है। परंपरागत विमानों में से एक बोइंग 737 की अधिकतम क्रूज स्पीड 588 मील प्रति घंटा है।

ये भी पढ़ें - Citroen Oli: सिट्रॉएन ने पेश की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किलोमीटर

किस कंपनी ने बनाया इलेक्ट्रिक विमान

Electric bikes, scooters and cars are now old, electric plane alice coming
एलिस इलेक्ट्रिक प्लेन - फोटो : eviation
एविएशन नाम की कंपनी ने इलेक्ट्रिक विमान का प्रोटोटाइप बनाया है। कंपनी इजराइल की है। विमान की टेस्ट उड़ान अमेरिका के वॉशिंगटन ग्रांट कंट्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई है।

ये भी पढ़ें - Alloy Wheels: क्या कार में अलॉय व्हील्स लगवाना है समझदारी, जानें क्या होते हैं फायदे
विज्ञापन

क्या है भविष्य की योजना

Electric bikes, scooters and cars are now old, electric plane alice coming
एलिस इलेक्ट्रिक प्लेन - फोटो : eviation
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले कुछ सालों में विमान की डिलीवरी देना शुरू कर सकती है। डिलीवरी से पहले कंपनी टेस्ट उड़ान की जानकारी का उपयोग करेगी और विमान को बेहतर करने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें - BMW M8: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की करोड़ों रुपये की खास कार, तीन सेकेंड में पकड़ती है 100 किलोमीटर की रफ्तार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed