{"_id":"63e38775b00d98fb9908276e","slug":"electric-car-sales-decrease-by-more-than-10-in-january-2023-byd-and-hyundai-register-growth-2023-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Sales: जनवरी में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में आई गिरावट, टाटा, एमजी और किआ के लिए बजी खतरे की घंटी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Sales: जनवरी में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में आई गिरावट, टाटा, एमजी और किआ के लिए बजी खतरे की घंटी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 08 Feb 2023 05:10 PM IST
सार
जनवरी महीने में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की गई। साल के पहले महीने में किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only
- फोटो : fada
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। कई बड़ी कंपनियों की ओर से लगातार नए मॉडल्स को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन फिर भी साल के पहले महीने में इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने वालों की संख्या कम हुई। आखिर क्यों इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने वालों की संख्या कम हुई और किस कंपनी ने कितनी इलेक्ट्रिक कारों की जनवरी 2023 में बिक्री की, हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में आई कमी
2 of 9
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिशन (फाडा) की ओर से जानकारी दी गई है जिसके मुताबिक देशभर में जनवरी 2023 के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। फाडा के मुताबिक मंथली बेसिस पर ई-कारों की बिक्री में 10.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कितनी हुई बिक्री
साल के पहले महीने में इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। देश में मौजूद सभी कंपनियों ने कुल 3346 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। जबकि दिसंबर 2022 के दौरान यह आंकड़ा 3739 यूनिट्स का था। मंथ ऑन मंथ बेसिस पर इसमें 10.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री पॉजिटिव रही। जनवरी 2022 के दौरान देशभर में कुल 1547 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई थी और जनवरी 2023 के दौरान देशभर में कुल 3346 कारों की बिक्री हुई। इन आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 116.29 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई।
नए साल के पहले महीने में टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा कारें बेचीं। टाटा ने कुल 2426 यूनिट्स की बिक्री की लेकिन मंथली बेसिस पर टाटा को 17.09 प्रतिशत की नेगेटिव ग्रोथ मिली। दूसरे नंबर पर एमजी मोटर्स रही जिसने 425 इलेक्ट्रिक यात्री कारों की बिक्री की। मंथली बेसिस पर एमजी को 12.55 प्रतिशत की नेगेटिव ग्रोथ मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।