सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV Range Anxiety? 5 Smart Tips to Follow if Your Electric Car Runs Out of Battery

EV Range: रास्ते में अचानक खत्म हो गई है इलेक्ट्रिक कार (ईवी) की बैटरी? घबराएं नहीं, बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 09 Mar 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

EV Range Anxiety Solution: क्या इलेक्ट्रिक कार (ईवी) से सफर करते समय आपको भी बीच रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर सताता है? अगर हां तो घबराएं नहीं। इस लेख में हम समझेंगे वो आसान और स्मार्ट तरीके जिनकी मदद से आप इस परेशानी से आसानी से निपट सकते हैं और अपने सफर को बिल्कुल टेंशन-फ्री बना सकते हैं।

EV Range Anxiety? 5 Smart Tips to Follow if Your Electric Car Runs Out of Battery
ईवी वाहनों में रेंज एंग्जायटी की परेशानी को ऐसे करें कम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण को देखते हुए लोग अब तेजी से इलेक्ट्रिक कारों (ईवी) की तरफ रुख कर रहे हैं। लेकिन ईवी चलाने वालों के मन में अक्सर एक बड़ा डर छिपा होता है, जिसे 'रेंज एंग्जायटी' कहते हैं। आसान शब्दों में कहें तो ईवी वाहन मालिकों को हमेशा ये डर रहता है कि अगर बीच रास्ते में कार की बैटरी खत्म हो गई और आस-पास कोई चार्जर न मिला तो क्या होगा? आजकल की मॉडर्न इलेक्ट्रिक कारों में शानदार बैटरी मैनेजमेंट और नेविगेशन सिस्टम होते हैं फिर भी आपातकाल की स्थिति कभी भी आ सकती है। अगर आपके साथ कभी ऐसी स्थिति बन जाए तो घबराने के बजाय इन आसान और सुरक्षित टिप्स को फॉलो करें:

Trending Videos

1. सबसे पहले अपनी सुरक्षा पक्की करें

अगर आपको लगे कि कार की बैटरी पूरी तरह खत्म हो गई है और गाड़ी रुकने वाली है, तो सबसे पहले शांत रहें। तुरंत अपनी कार की हैजर्ड लाइट्स ऑन कर दें। गाड़ी को धीरे से सड़क के किनारे किसी सुरक्षित जगह पर पार्क करने की कोशिश करें। इससे पीछे से आने वाली गाड़ियों को इशारा मिल जाएगा और एक्सीडेंट का खतरा नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. रोडसाइड असिस्टेंस को संपर्क करें

आजकल लगभग सभी ईवी कंपनियां अपने ग्राहकों को रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) की सुविधा देती हैं। अपने फोन या कार के सिस्टम से कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें। कंपनी की टीम या तो आपकी गाड़ी को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक टो करके ले जाएगी या फिर मोबाइल ईवी चार्जिंग वैन भेजकर मौके पर ही आपकी कार को थोड़ा चार्ज कर देगी।

3. नेविगेशन और चार्जिंग एप्स की मदद लें

अगर कार में थोड़ी सी भी बैटरी बची है तो उसका सही इस्तेमाल करें। अपने स्मार्टफोन में मौजूद ईवी चार्जिंग प्लेटफॉर्म या नेविगेशन एप्स खोलें और आस-पास के पब्लिक चार्जर खोजें। ऐसे समय में कार का एसी, म्यूजिक सिस्टम और अन्य गैर-जरूरी फीचर्स तुरंत बंद कर दें। गाड़ी को सामान्य और एक समान स्पीड पर चलाएं ताकि बैटरी बचाई जा सके।

4. अस्थायी चार्जिंग खोजें

अगर आस-पास कोई प्रॉपर चार्जिंग स्टेशन नहीं है तो आप किसी नजदीकी ढाबे, दुकान, पेट्रोल पंप या किसी के घर से मदद मांग सकते हैं। अपनी कार के पोर्टेबल चार्जर को किसी भी सामान्य 15 Amp वाले बिजली के सॉकेट में लगाकर गाड़ी चार्ज की जा सकती है। यह चार्जिंग भले ही धीमी होगी लेकिन 1-2 घंटे में आपको इतनी बैटरी मिल जाएगी कि आप किसी नजदीकी फास्ट-चार्जिंग स्टेशन तक पहुंच सकें।

5. सफर से पहले ही करें स्मार्ट प्लानिंग

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी परेशानी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है- एडवांस प्लानिंग। लंबी यात्रा पर निकलने से पहले हमेशा अपनी ईवी को 100% चार्ज करें। अपने रास्ते पर पड़ने वाले चार्जिंग स्टेशन्स को पहले से ही मैप पर मार्क कर लें। कार की रेंज का हमेशा एक मार्जिन लेकर चलें। उदाहरण के लिए अगर रेंज 300 किमी दिखा रही है तो 250 किमी के हिसाब से ही ट्रिप प्लान करें।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed