{"_id":"69ad4aac42ea0c65720f7097","slug":"punch-ev-vs-mg-comet-which-city-electric-car-better-value-for-money-range-features-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV car comparison: टाटा पंच ईवी के दमदार इंजन या एमजी कॉमेट की स्मार्ट पार्किंग? जानें आपके लिए क्या है बेहतर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV car comparison: टाटा पंच ईवी के दमदार इंजन या एमजी कॉमेट की स्मार्ट पार्किंग? जानें आपके लिए क्या है बेहतर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Best small electric car India: एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं? तो एक तरफ फीचर-लोडेड और 5-स्टार सुरक्षित टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट है, तो दूसरी तरफ बेहद किफायती और कॉम्पैक्ट एमजी कॉमेट ईवी। बैटरी रेंटल (BaaS) स्कीम ने इनकी शुरुआती कीमतों को और भी दिलचस्प बना दिया है। रेंज से लेकर रनिंग कॉस्ट तक, इस रिपोर्ट में जानें कि आपके बजट और जरूरतों के लिए कौन सा ईवी बेहतर साबित हो सकती है...
टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च
- फोटो : tata motors
विज्ञापन
विस्तार
इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में मुकाबला अब सिर्फ रेंज का नहीं, बल्कि स्मार्ट खर्च का भी है। आइए देखते हैं कि ये दोनों गाड़ियां एक-दूसरे को कहां टक्कर देती हैं:
कीमत और बैटरी रेंटल (BaaS)
दोनों ही कंपनियां अब बैटरी रेंटल मॉडल (BaaS) ऑफर कर रही हैं, जिससे कार खरीदना सस्ता हो गया है:
ये भी पढ़े: Diesel Cars: EV ट्रेंड के बीच इन डीजल कारों की मांग बरकरार; जानें क्यों अब भी ये बनी हैं ग्राहको की पहली पसंद?
सुरक्षा: टाटा का 5-स्टार भरोसा
सुरक्षा के मामले में बात करें तो इसमें टाटा पंच ईवी बाजी मार ले जाती है। हाल ही में इसे भारत एनसीएपी में पांच स्टार रेटिंग भी मिली है।
Trending Videos
कीमत और बैटरी रेंटल (BaaS)
दोनों ही कंपनियां अब बैटरी रेंटल मॉडल (BaaS) ऑफर कर रही हैं, जिससे कार खरीदना सस्ता हो गया है:
- टाटा पंच ईवी: रेंटल के साथ शुरुआती कीमत करीब छह लाख है। टाटा बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किमी चार्ज करती है।
- एमजी कॉमेट ईवी: रेंटल के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब पांच लाख से शुरू होती है, लेकिन बैटरी किराया 3.2 रुपये प्रति किमी है।
ये भी पढ़े: Diesel Cars: EV ट्रेंड के बीच इन डीजल कारों की मांग बरकरार; जानें क्यों अब भी ये बनी हैं ग्राहको की पहली पसंद?
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा: टाटा का 5-स्टार भरोसा
सुरक्षा के मामले में बात करें तो इसमें टाटा पंच ईवी बाजी मार ले जाती है। हाल ही में इसे भारत एनसीएपी में पांच स्टार रेटिंग भी मिली है।
- पंच ईवी: इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स हैं।
- कॉमेट ईवी- इसमें ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक तो हैं, लेकिन एयरबैग्स और क्रैश टेस्ट रेटिंग में यह पंच से पीछे है।
- टाटा पंच ईवी: 40 kWh बैटरी के साथ 468 किमी (ARAI) की रेंज देती है। इसकी 129 PS की पावर इसे हाइवे के लिए भी सक्षम बनाती है। इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है जो इसे 26 मिनट में 10-80% चार्ज कर सकता है।
- एमजी कॉमेट ईवी: इसकी रेंज 230 किमी तक है और यह 42 पीएस की पावर जेनरेट करती है। यह खासतौर पर शहर के छोटे कामों और ऑफिस जाने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें फास्ट डीसी चार्जिंग की सुविधा नहीं है।
एमजी कॉमेट ईवी
- फोटो : MG Motor
फीचर्स और कंफर्ट
चार्जिंग की सुविधा
चार्जिंग टेक्नोलॉजी में भी दोनों कारों के बीच अंतर देखा गया है।
टाटा पंच ईवी में 65 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, एमजी कॉमेट ईवी में डीसी फास्ट चार्जिंग नहीं, लेकिन इसका छोटा बैटरी पैक एसी चार्जर से जल्दी चार्ज हो जाता है।
कौन सी EV आपके लिए सही
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप शहर में छोटी दूरी के लिए सस्ती और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं तो एमजी कॉमेट ईवी आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है, लेकिन अगर आपको रेंज फीचर्स, पावर और सुरक्षा चाहिए तो टाटा पंच ईवी ज्यादा बेहतर और फ्यूचर-रेडी विकल्प मानी जा रही है।
- पंच ईवी फेसलिफ्ट: इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, और वायरलेस चार्जर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
- कॉमेट ईवी: इसका इंटीरियर काफी आधुनिक और प्रीमियम फील देता है। इसमें 10.25-इंच की ड्यूल स्क्रीन है जो छोटी कार होने के बावजूद इसे टेक-सेवी बनाती है।

कमेंट
कमेंट X