सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Top Scooters for Women, Perfect Office & Daily Needs Discover Most Comfortable Rides

Scooters for Women: ऑफिस और डेली रूटीन को आसान बनाएंगे ये स्कूटर्स; जानें क्यों बन रहे हैं महिलाओं की पसंद

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 08 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Best scooters for women in India: भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। खासतौर पर महिला राइडर्स के लिए ऐसे स्कूटर महत्वपूर्ण हैं जो हल्के हों, चलाने में आसान हों और मेंटेनेंस भी कम हो। ऐसे में यहां कुछ लोकप्रिय स्कूटर के बारे में बताया गया है, जो अच्छा माइलेज और आरामदायक राइडिंग अनुभव देते हैं। महिला दिवस के मौके पर जानिए इन स्कूटरों की खासियत और कीमत।
 

Top Scooters for Women, Perfect Office & Daily Needs Discover Most Comfortable Rides
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

भारत में रोजमर्रा के सफर के लिए स्कूटर एक सुविधाजनक विकल्प माना जाता है। खासकर शहरों में ऑफिस, कॉलेज या घरेलू कामों के लिए हल्के और ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। महिला राइडर्स के लिए स्कूटर चुनते समय आमतौर पर हल्का वजन, आरामदायक सीट, स्टोरेज स्पेस और अच्छा माइलेज जैसे फैक्टर जरूरी माने जाते हैं।
Trending Videos


महिला राइडर्स के लिए बेहतरीन विकल्प
शहर की ट्रैफिक भरी सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए ये स्कूटर्स सबसे भरोसेमंद साथी साबित हो सकते हैं:

1. यामाहा फैशिनो 125 
अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ माइलेज है, तो यह आपकी पहली पसंद बन सकती है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम है जो रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में ईंधन बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • माइलेज: लगभग 68 किमी प्रति लीटर।
  • खासियत: यह वजन में काफी हल्का है, जिससे भीड़भाड़ में इसे संभालना बहुत आसान है।
2. होंडा एक्टिवा 125 
यह भारत का सबसे चहेता ब्रांड माना जाता है। इसकी मजबूती और बाजार में अच्छी रीसेल वैल्यू इसे एक सुरक्षित निवेश बनाती है।
  • माइलेज: लगभग 60 किमी प्रति लीटर।
  • खासियत: इसका इंजन बेहद शांत (Silent Start) है और इसकी सर्विसिंग कहीं भी आसानी से हो जाती है।
3. टीवीएस जुपिटर 125 
वर्किंग विमेन या उन महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जिन्हें सामान कैरी करना होता है। इसमें सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है।
  • माइलेज: लगभग 50 किमी प्रति लीटर।
  • खासियत: इसकी लंबी सीट और फ्रंट फ्यूल फिलिंग (पेट्रोल भरवाने के लिए उतरना नहीं पड़ता) इसे बेहद आरामदायक बनाते हैं।
4. सुजुकी एक्सेस 125 
अगर आपको स्मूद राइडिंग और थोड़ा क्लासिक लुक पसंद है, तो एक्सेस 125 एक सदाबहार विकल्प है।
  • माइलेज: लगभग 50 किमी प्रति लीटर।
  • खासियत: इसका पिक-अप शानदार है और इंजन में वाइब्रेशन ना के बराबर है।
5. हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक
यह विशेष रूप से महिला राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इस लिस्ट का सबसे किफायती स्कूटर है।
  • माइलेज: लगभग 50 किमी प्रति लीटर।
  • खासियत: इसका कॉम्पैक्ट साइज तंग गलियों और छोटी पार्किंग जगहों के लिए एकदम सही है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
सही चुनाव कैसे करें?
अगर आप लंबी दूरी तय करती हैं, तो यामाहा फैशिनो या होंडा एक्टिवा आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, अगर आप आते-जाते समय सामान ले जाते हैं तो टीवीएस जुपिटर 125 भी सही विकल्प साबित हो सकता है। कम बजट वालों के लिए हीरो प्लेजर प्लस एक शानदार डील मानी जाती है।

स्कूटर खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
अगर आप नया स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें:
  • माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी।
  • सीट की ऊंचाई और वजन।
  • अंडर-सीट स्टोरेज।
  • सर्विस नेटवर्क और मेंटेनेंस लागत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed