सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Driving Licence at 16 in India: Rules, Eligibility and How to Apply Online

Driving Licence: 16 साल की उम्र में भी बन सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए नियम और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 07 Mar 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Driving Licence At 16 In India: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें लगता है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 18 साल का होना जरूरी है? तो बता दें कि भारत में 16 साल के युवा भी अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं। हालांकि इस उम्र में सिर्फ 50cc तक के गियरलेस टू-व्हीलर चलाने की ही इजाजत होती है। आइए जानते हैं कि 16 की उम्र में लाइसेंस पाने के जरूरी नियम क्या हैं और इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें।

Driving Licence at 16 in India: Rules, Eligibility and How to Apply Online
16 वर्ष के अंदर के युवाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत में ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाने के लिए 18 साल का होना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 18 साल से कम उम्र में भी कानूनी रूप से गाड़ी चलाई जा सकती है? सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नियमों के मुताबिक, 16 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा भी अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ खास शर्तें और नियम बनाए गए हैं। आइए समझते हैं पूरी डिटेल।

Trending Videos

16 साल की उम्र में कौन सी गाड़ी चला सकते हैं?

अगर आपकी उम्र 16 साल है तो आपको कार या गियर वाली बाइक चलाने की परमिशन नहीं मिलती है। दरअसल इस उम्र में सिर्फ MCWOG (मोटरसाइकिल विदाउट गियर) कैटेगरी के तहत ही लाइसेंस बनता है। इसका सीधा सा मतलब ये है कि 16 साल के युवा केवल बिना गियर वाले (गियरलेस) टू-व्हीलर ही चला सकते हैं। और उसमें भी सबसे बड़ी शर्त यह है कि उस गाड़ी के इंजन की क्षमता 50cc तक ही होनी चाहिए। इसके अलावा कार, गियर वाली मोटरसाइकिल या किसी भी तरह के लाइट मोटर व्हीकल (LMV) को चलाने की सख्त मनाही होती है क्योंकि इन सभी वाहनों को चलाने के लिए कानूनी तौर पर न्यूनतम उम्र 18 साल ही तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस बनवाने के लिए सबसे जरूरी शर्त

16 साल की उम्र में आप अपनी मर्जी से लाइसेंस के लिए अप्लाई नहीं कर सकते। इसके लिए आपके माता-पिता या कानूनी अभिभावक की लिखित सहमति होना सबसे ज्यादा जरूरी है।

कैसे करें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई?

आप घर बैठे ऑनलाइन या अपने नजदीकी RTO ऑफिस जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीका सबसे आसान है:

  • सरकार के परिवहन या सारथी पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी उम्र और पते का प्रमाण अपलोड करें।
  • अपने माता-पिता या अभिभावक का सहमति पत्र जमा करें।
  • लाइसेंस की तय फीस ऑनलाइन जमा करें।

टेस्ट पास करना है जरूरी

फीस जमा करने के बाद आपको एक ऑनलाइन 'लर्नर लाइसेंस टेस्ट' देना होगा। इस टेस्ट में ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़े बहुत ही बेसिक सवाल पूछे जाते हैं। टेस्ट पास करते ही आपको लर्नर लाइसेंस मिल जाएगा और आप 50cc तक का गियरलेस टू-व्हीलर चला सकेंगे।

ध्यान रखें: नाबालिगों के लिए सख्त हैं नियम

सरकार ने नियम तो साफ कर दिए हैं लेकिन अगर कोई 18 साल से कम उम्र का बच्चा बिना इस खास लाइसेंस के गाड़ी चलाता है। या फिर कार/गियर वाली बाइक चलाते पकड़ा जाता है तो इसके सख्त परिणाम हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चे के माता-पिता या गाड़ी के मालिक पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed