सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Fuel Alert: Petrol Over ₹100? Know Why Prices Rising and Check Today's Rate Your City

Fuel Update: क्या पेट्रोल 100 के पार? जानें क्यों महंगे हो रहे हैं ईंधन के दाम और क्या है आपके शहर का हाल?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 07 Mar 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

India petrol price today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानी सात मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक, ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, लेकिन कई महानगरों में अभी भी पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। आखिर क्यों दाम कम नहीं हो रहे हैं? जानिए इस रिपोर्ट में...

Fuel Alert: Petrol Over ₹100? Know Why Prices Rising and Check Today's Rate Your City
petrol diesel - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

आज यानी 7 मार्च 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) ने सुबह करीब छह बजे कहा कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि वैश्विक स्तर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) जैसे प्रमुख व्यापारिक मार्गों पर भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा आने का डर है, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल शांति है।
Trending Videos


महानगरों में पेट्रोल के दाम एक नजम में...
 
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.49 90.03
कोलकाता 105.45 92.02
चेन्नई 100.84 92.39
बेंगलुरु 102.92 90.99
हैदराबाद 107.46 95.70

ये भी पढ़े: Hybrid Cars: क्या दमदार माइलेज के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारें बेहतर विकल्प हैं? ये हैं बेस्ट फ्यूल-एफिशिएंट हाइब्रिड कारें
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर  कैसे तय होती हैं कीमतें ?
आम आदमी अक्सर सोचता है कि जब कच्चा तेल सस्ता होता है, तो पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं होता? इसकी मुख्य रूप से तीन बड़ी वजह होती है। 
  • कच्चा तेल और डॉलर : भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से ज्यादा तेल आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी सीधे तौर पर हमारे पेट्रोल बिल को तय करती है।
  • टैक्स का जाल: पेट्रोल की जो कीमत आप चुकाते हैं, उसमें केंद्र सरकार का उत्पाद शुल्क ( Excise Duty) और राज्य सरकार का वीएटी शामिल होता है। यही वजह है कि दिल्ली और मुंबई की कीमतों में आठ से नौअका अंतर होता है।
  • माल ढुलाई : रिफाइनरी से पेट्रोल पंप तक तेल पहुंचाने का खर्च भी कीमतों में जोड़ा जाता है।
क्या आने वाले दिनों में बढ़ेंगे दाम?
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ता तनाव चिंता का विषय है। अगर वहां संघर्ष बढ़ता है, तो कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिसका सीधा असर भारतीय खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed